Author: News Desk

Jamshedpur :  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बुधवार को बिष्टुपुर रामदास भट्टा स्थित सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. यह वही किचन है जहां से शहर के कई सरकारी स्कूलों में मिड डे मील भेजा जाता है. हाल के दिनों में चाईबासा में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, सामग्री के भंडारण और रसोई की साफ-सफाई का बारीकी से जांच की. उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ खाना नहीं,…

Read More

Jamshedpur. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करने हेतु निरंतर विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार प्राप्ति सह प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बीते दिनों विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ईकाई द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के फार्मसी विभाग के बी.फार्मा संकाय के सत्र 2021-25 सत्र के तीन विद्यार्थियों निशांत कुमार, पुष्प राज और निखिल सिन्हा का चयन मेडिसिन एंड टेस्टिंग लैब क्षेत्र से संबंधित कंपनी डॉ. लाल पैथलैबस् में टेरिटेरी एक्जीक्यूटिव के पद पर हुआ है. चयनित सभी विद्यार्थियों को औसतन 4.5 लाख के वार्षिक अनुबंध पर रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.…

Read More

Ranchi. शराब घोटाला मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि शराब घोटाला में मुख्यमंत्री शामिल हैं. वह बतायें कि 3 साल पहले लिखे उनके पत्र पर सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पाक-साफ हैं, तो शराब घोटाले की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा करें. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में एक व्यक्ति को अवैध तरीके से डीजीपी बनाकर रखा गया है, ताकि घोटालेबाजों को बचाया जा सके. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित…

Read More

Hazaribag.हजारीबाग में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी. इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं. इनमें से 4 बच्चों की स्थिति गंभीर है. तालाब में पानी कम था वरना बड़ी घटना हो सकती थी. हादसा इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास हुई. घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल के बच्चे पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे. गाड़ी पर करीब 17 बच्चे सवार थे. इसी बीच खुटरा गांव के पास मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने…

Read More

Ranchi. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रांची रेल मंडल से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 और 23 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 एवं 25 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के…

Read More

Medninagar. पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के दौरान उसके पेट में गोली लगी थी. गौतम अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था. जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वाराणसी गई और गौतम को गिरफ्तार किया गया है. गौतम यादव नाम बदलकर इलाज करवा रहा था. गौतम बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पलामू पुलिस को सूचना मिली कि गौतम यादव उत्तर प्रदेश के…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, तथा अन्य के खिलाफ प्रथम दृष्टया धन शोधन का मामला बनता है. ईडी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोग्ने के समक्ष दलील रखीं. मामले का संज्ञान लिया जाए या नहीं, इस बारे में शुरुआती दलील में ईडी ने यह बात कही. इस बीच, न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया कि मामले में अपने आरोपपत्र की एक प्रति वह भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को दे जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने मौजूदा मामला दर्ज…

Read More

New Delhi.केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अधिकार का दावा नहीं कर सकता है और सरकार को ‘वक्फ बाई यूजर’ सिद्धांत का उपयोग करके वक्फ घोषित की गई संपत्तियों को पुनः प्राप्त करने का कानूनन अधिकार है. ‘वक्फ बाई यूजर’ से आशय ऐसी संपत्ति से है जहां किसी संपत्ति को औपचारिक दस्तावेज के बिना भी धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए उसके दीर्घकालिक उपयोग के आधार पर वक्फ के रूप में मान्यता दी जाती है. वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली दलीलों का जवाब देते हुए,…

Read More

Indore.इंदौर के पास पीथमपुर में राष्ट्रीय वाहन परीक्षण पथ (नेट्रैक्स) के करीब 3,000 एकड़ में फैले परिसर में नीलगायों ने अपना बसेरा बना लिया है और हादसों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर इन जंगली जानवरों को इस परिसर से बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की मुहिम तेज कर दी गई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के नेट्रैक्स परिसर से बचाई गई करीब 50 नीलगायों को चीतों की बसाहट वाले गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में हाल ही में छोड़ा गया है.   उन्होंने बताया कि पीथमपुर का नेट्रैक्स, एशिया…

Read More

New Delhi.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए एक संदर्भ पत्र को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार निर्वाचित राज्य सरकारों की आवाज दबाने और उन्हें बाधित करने के लिए राज्यपाल पद का दुरुपयोग कर रही है. राष्ट्रपति मुर्मू ने पिछले दिनों दुर्लभ स्थितियों में इस्तेमाल किए जाने वाले संविधान के अनुच्छेद 143(1) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए उच्चतम न्यायालय से पूछा कि क्या राज्य विधानसभाओं की ओर से पारित विधेयकों पर राष्ट्रपति के विचार के लिए न्यायिक आदेश के जरिये…

Read More