Author: News Desk

New Delhi. आयकर विभाग ने करदाताओं को प्रासंगिक आकलन वर्ष के अंत से चार साल के लिए अद्यतन रिटर्न दाखिल करने की अनुमति देने वाले आईटीआर-यू फॉर्म को अधिसूचित कर दिया है. वित्त अधिनियम, 2025 ने प्रासंगिक आकलन वर्ष के अंत से अद्यतन रिटर्न (आईटीआर-यू) फॉर्म दाखिल करने की समयसीमा को 24 महीने से बढ़ाकर 48 महीने कर दिया था. उसी प्रावधान के अनुरूप यह बदलाव किया गया है. आयकर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, संबंधित आकलन वर्ष के अंत से 12 महीने और 24 महीने के भीतर दाखिल किए गए आईटीआर-यू फॉर्म के लिए क्रमशः 25 प्रतिशत और 50…

Read More

Mumbai. टाटा समूह की लक्जरी वाहन कंपनी जेएलआर का लक्ष्य अगले तीन-चार वर्ष में भारत में अपना कारोबार दोगुना करने का है. जगुआर-लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि यह लक्ष्य उत्पादों के विस्तार और बिक्री नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से हासिल किया जाएगा. जेएलआर इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 6,183 इकाइयों की खुदरा बिक्री के साथ 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कंपनी का मानना है कि भारत में लक्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है…

Read More

Kokata. पश्चिम बंगाल में संतरागाछी रेलवे यार्ड में विकास कार्यों के कारण हावड़ा स्टेशन आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को असुविधा हुई. दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रद्द करने की बजाय कुछ ट्रेनों का समापन खड़गपुर में ही कर दिया जा रहा है और वहीं से कुछ ट्रेनें चलायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि रविवार को संतरागाछी में विकास कार्यों के चालू हो जाने के कारण ट्रेनें निरस्त की गयीं, जिससे कुछ प्रारंभिक समस्याएं उत्पन्न हुई हैं और अब उन्हें दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ दिनोंदिन स्थिति…

Read More

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को 8वींं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. इसके आधार पर 94.39% परीक्षार्थी नौवीं कक्षा के लिए प्रमोट घोषित किए गए हैं. काेडरमा 97.76% रिजल्ट के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा. वहीं 97.11 रिजल्ट प्रतिशत के साथ रांची जिला दूसरे नंबर पर रहा है. पूर्वी सिंंहभूम का रिजल्ट 93.31%, सरायकेला-खरसावां का 95.46%, पश्चिमी सिंंहभूम का 92.32% रिजल्ट रहा, कोल्हान में सरायकेला-खरसावां का प्रदर्शन बेहतर रहा. 8वीं बोर्ड में छात्राओं का रिजल्ट छात्राें से बेहतर रहा है. जहां कुल 94.49 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, वहीं 94.28 प्रतिशत छात्र पास…

Read More

Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की नयी तारीखें घोषित कर दी हैं. अब यह इंटरव्यू 22 से 25 मई तक आयोजित किया जायेगा. अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 73 अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिये गये हैं, जिनका कारण अनुभव की अनिवार्यता पूरी न करना, न्यूनतम आयु सीमा से कम होना और अन्य तकनीकी या दस्तावेज संबंधी खामियां हैं. केवल वही अभ्यर्थी इंटरव्यू में बैठ सकते हैं, जिन्होंने सभी…

Read More

Ranchi. भाजपा ने झारखंड में 21 मई को होने जा रही ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) की पहली बैठक से किनारा करने का निर्णय लिया है. पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर रही है और टीएसी सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया को दरकिनार किया गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पांचवीं अनुसूची के तहत राज्यपाल को टीएसी सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया है. वहीं चंपाई सोरेन की अगुवाई में बीजेपी नेताओं ने यह फैसला लिया है कि वे टीएसी बैठक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त अनन्य मित्तल ने विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन किया. साथ ही शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो. डीसी ने कहा…

Read More

Jamshedpur. मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव में डायन-बिसाही के शक में दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी. दरअसल, 26 अप्रैल को सोमा बोदरा की बेटी की मौत हो गई थी. इसके बाद आरोपियों को शक हुआ कि गांव की ही दो महिलाओं पंगेला पूर्ति और चोको बोदरा ने जादू-टोना कर बच्ची की जान ली है. शक के आधार पर 14 मई की शाम सात बजे भोगला पूर्ति के घर के पास दोनों महिलाओं की गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शवों को गांव से दूर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. घटना की…

Read More

Ranchi. झारखंड में शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार चौबे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि चौबे को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बाद में उन्हें यहां होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि चौबे को एसीबी द्वारा घंटों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया, जो आबकारी विभाग के सचिव के रूप में उनके कार्यकाल के…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में एक घर से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. फरहत जहां नाम की महिला गुरुवार को अपने मायके धातकीडीह गई थीं. रविवार को वापस लौटने पर घर में सब कुछ ठीक था. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया. पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का गेट खुला है. जांच में पता चला कि घर से करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब हैं. चोर 1.5 लाख रुपए नगद और कुछ साइन किए हुए चेक भी ले गए. घटना के समय घर में कोई…

Read More