Author: News Desk

Jamshedpur.परसुडीह के सोपोडेरा गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है. साथ ही बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी है. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है. महात्मा गांधी मेमोरियल सोसाइटी के सदस्यों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है. इससे पहले भी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है. स्थानीय लोगों और सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश…

Read More

Ranchi.झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की नवनिर्वाचित टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी व उत्तम कुमार शामिल रहे. टीम ने मुख्यमंत्री को हाल में संपन्न जेएससीए चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नयी कमेटी अपनी ऊर्जा और…

Read More

Garhwa/Hazaribag. झारखंड के दो जिलों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि गढ़वा जिले के मेराल में तीन व्यक्तियों की मौत होने की सूचना है, जबकि हजारीबाग के कटकमसांडी और गिद्दी में दो लोगों की मौत हुई है. मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि जिले के कुछ गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया, “घायलों को सदर अस्पताल में…

Read More

New Delhi.ट्रेन टिकटों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नायकों को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल सैनिकों की वीरता के सम्मान के लिए है. रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि टिकटों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर का उपयोग करने के अलावा, सभी मंडल और जोन रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन करके ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है. रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम कर रहे हैं और इसकी…

Read More

New Delhi.विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसद की स्थायी समिति के सामने सोमवार को सीजफायर में ट्रंप की भूमिका और पाकिस्तान, तुर्की से साथ तनावपूर्ण संबंधों समेत कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच मध्यस्थता को लेकर किए जा रहे ट्रंप के दावे सही नहीं हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आगे कहा कि यह सही नहीं है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा था और उसी तरीके से सीजफायर का फैसला हुआ है. किसी अन्य देश को जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. विदेश सचिव विक्रम…

Read More

New Delhi.निर्वाचन आयोग ने सोमवार को झारखंड के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसमें कुल 402 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदाता पंजीकरण अधिकारी, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हैं. पिछले तीन महीनों में आयोग ने देश भर से 3,000 से अधिक ऐसे प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है. अपने उद्घाटन भाषण में, सीईसी कुमार ने इस बात की सराहना की कि मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के दौरान झारखंड में…

Read More

Patna.जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. किशोर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब वह जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे जो रविवार को पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैं कल से बिहार में अपनी पदयात्रा फिर से शुरू कर सकता हूं.किशोर ने यह भी कहा कि उदय सिंह को इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा ‘‘केवल बहुमत से…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के वरिष्ठ प्रशिक्षक 52 वर्षीय मोहन रावत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचे. यह जानकारी सोमवार को जारी टाटा स्टील की एक विज्ञप्ति में दी गयी. विज्ञप्ति के मुताबिक रावत ने 18 मई को तड़के माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की और नीचे उतरने से पहले करीब 15 मिनट शिखर पर बिताए. उन्होंने खुद को परिस्थितियों से अनुकूल करने के लिए दो मई को माउंट लोबुचे ईस्ट (20,075 फीट) पर चढ़ाई की और फिर तीन मई को वह खुंबू क्षेत्र से ट्रैकिंग करते हुए एवरेस्ट आधार शिविर (17,500…

Read More

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को रविवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि कदमा के एलआइसी ग्राउंड के पास दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती निवासी अंकुर सिंह और सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर निवासी उदयभान सिंह…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित डीवीसी मोड़ के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान आदित्यपुर के भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में की है. इस खबर के फैलते ही…

Read More