Jamshedpur. परसुडीह पुलिस ने हरहरगुट्टू पंचायत के मुखिया छोटराय मुर्मू की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक कुमार और अजय कुमार के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के दुर्गा पूजा मैदान में दो युवक किसी की हत्या की योजना बना रहे हैं. परसुडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेस…
Author: News Desk
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने जनजातीय सलाहकार समिति (TAC) की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है, क्योंकि झामुमो-नीत सरकार ने कथित तौर पर परंपरा की अवहेलना की है. यह बैठक बुधवार को रांची में होने वाली है. सोरेन ने कहा, झारखंड के राज्यपाल की अध्यक्षता में टीएसी गठित करने की परंपरा रही है, लेकिन राज्य सरकार ने इस परंपरा की अवहेलना की है. इसलिए भाजपा ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है. जनजातीय समिति आमतौर पर मूल निवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती…
New Delhi.दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले चार से पांच दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है, जो मॉनसून के आने की एक जून की सामान्य तिथि से पहले है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून 27 मई तक केरल में दस्तक देगा. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, अगर मॉनसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर सबसे जल्दी दस्तक देने वाला मॉनसून होगा। 2009 में मॉनसून 23 मई को आया था. आईएमडी ने मंगलवार दोपहर को अद्यतन जानकारी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि युवा विधि स्नातक होते ही न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं और प्रवेश स्तर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम तीन साल वकालत करना अनिवार्य है. इस फैसले का न्यायिक सेवा के अभ्यर्थियों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने भावी न्यायाधीशों के लिए अदालती अनुभव के महत्व को दोहराया. प्रधान न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘नए विधि स्नातकों की नियुक्ति से कई कठिनाइयां आई हैं, जैसा कि कई उच्च न्यायालयों ने कहा…
Palamu. पलामू में नवविवाहिता की उसके ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका सिमरन सिंह (21) शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी बबलू सिंह की बेटी थी. सिमरन की शादी 7 फरवरी को पाटन थानाक्षेत्र के नौडीहा निवासी पीडीएस डीलर विनीत सिंह से हुई थी. सोमवार रात 10:30 बजे सिमरन के ससुराल से फोन आया कि उसे गोली लग गई है.विनीत सिंह कुछ लोगों के साथ सिमरन को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचा. मृत अवस्था में सिमरन को हॉस्पिटल में छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए. परिवार वालों ने सिमरन के शव…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने मई और जून में रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का निर्णय लिया है. रेलवे ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है. ये ट्रेनें रहेंगी रद्द *18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 20, 27 मई, 3, 10, 17, 24 जून को रद्द रहेगी. *18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 22, 29 मई, 5, 12, 19, 26 जून को रद्द रहेगी. *18109-18110 टाटानगर-इटवारी एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25,…
जमशेदपुर. डिमना लेक में नहाने के लिए उतरे मानगो निवासी दो लड़के डूब गए. इनके नाम प्रतीक और नितिन हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार कुल 6 छात्र डिमना लेक मे नहाने के लिए शाम 6 बजे पानी मे उतरे थे. उनमें दो छात्र डूबने लगे. डूबता हुआ देख कर बाकियों ने बचाने की कोशिश की पर वे सफल नहीं हो सके. पटामदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि सोमवार को दोनों नहाने के दौरान डूब गए थे. सोमवार की देर रात तक खोजबीन की गईं मगर शव बरामद नहीं हुआ. मंगलवार को सिविल डिफेन्स की टीम की मदद से…
Dumka. दुमका जिले में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को पकड़ा गया और मंगलवार को उन्हें यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि घटना 16 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई. लड़की ने 17 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गई थी जहां एक हथियारबंद व्यक्ति उसे जबरन सुनसान…
Ranchi. शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने आईएएस विनय चौबे पर दबिश दी है. उनसे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव थे. उनके कार्यकाल में कथित तौर पर शराब घोटाला हुआ. छत्तीसगढ़ में जो शराब घोटाला हुआ था, उसमें आरोप है कि रायपुर में स्थित एक सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम का उपयोग कर झारखंड में शराब की आपूर्ति की और इस प्रकार करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया. इस घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा,…
Jamshedpur.परसुडीह के सोपोडेरा गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है. साथ ही बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी है. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है. महात्मा गांधी मेमोरियल सोसाइटी के सदस्यों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है. इससे पहले भी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है. स्थानीय लोगों और सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश…
