Patna.जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. किशोर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब वह जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे जो रविवार को पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मैं कल से बिहार में अपनी पदयात्रा फिर से शुरू कर सकता हूं.किशोर ने यह भी कहा कि उदय सिंह को इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा ‘‘केवल बहुमत से…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के वरिष्ठ प्रशिक्षक 52 वर्षीय मोहन रावत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचे. यह जानकारी सोमवार को जारी टाटा स्टील की एक विज्ञप्ति में दी गयी. विज्ञप्ति के मुताबिक रावत ने 18 मई को तड़के माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की और नीचे उतरने से पहले करीब 15 मिनट शिखर पर बिताए. उन्होंने खुद को परिस्थितियों से अनुकूल करने के लिए दो मई को माउंट लोबुचे ईस्ट (20,075 फीट) पर चढ़ाई की और फिर तीन मई को वह खुंबू क्षेत्र से ट्रैकिंग करते हुए एवरेस्ट आधार शिविर (17,500…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को रविवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि कदमा के एलआइसी ग्राउंड के पास दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती निवासी अंकुर सिंह और सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर निवासी उदयभान सिंह…
Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित डीवीसी मोड़ के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान आदित्यपुर के भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में की है. इस खबर के फैलते ही…
Kolkata. पूर्व रेलवे (ईआर) ने साल के शुरूआती तीन महीनों में विभिन्न रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वाले लोगों से 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 तक विभिन्न स्टेशन परिसरों में थूकने और कूड़ा फैलाने के लिए कुल 31,576 व्यक्तियों को दंडित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माने के रूप में 32,31,740 रुपये वसूल किये गए. अधिकारी ने कहा, इन उपायों का उद्देश्य न केवल अनुशासन लागू करना है, बल्कि व्यवहार में दीर्घकालिक परिवर्तन लाना भी है. पूर्व रेलवे का मुख्यालय कोलकाता में है.…
New Delhi.कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा की गई एक कथित टिप्पणी को लेकर सोमवार को कहा कि यह ‘अपराध’ है और ‘पाप’ की श्रेणी में आता है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री को जवाब देना चाहिए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश को सच जानने का पूरा हक है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. कांग्रेस और राहुल गांधी ने जयशंकर के…
नयी दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर उनकी पार्टी समेत कुछ विपक्षी दलों द्वारा आपत्ति जताए जाने को लेकर सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे में नहीं पड़ेंगे. संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष ने इसकी बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इस विषय में बिल्कुल नहीं पड़ रहा हूं. उनसे प्रतिनिधिमंडलों में शामिल नामों को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों के बारे में सवाल किया गया था. स्थायी समिति की बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बैठक में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी…
Hazaribag.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सोमवार दोपहर हुई, जब प्रहलाद मांझी एक जमीन संबंधित मामले में कथित रूप से घूस की रकम ले रहे थे.बड़कागांव महुदी के रहने वाले बकाउल्लाह खान ने एसीबी को शिकायत की थी कि उनकी साडे 26 डिसमिल जमीन के एलपीसी के लिए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी के द्वारा 5000 रुपये की मांग की जा रही है. शिकायत की पुष्टि के बाद, एसीबी ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया और…
Lisbon. पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने यहां उसके ‘चांसरी भवन’ (कार्यालय) के बाहर एक पाकिस्तानी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के मद्देनजर कहा है कि भारत ‘‘हताशा में की गई उकसावे की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है. दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उसने ‘‘कायरतापूर्ण’’ विरोध प्रदर्शन का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ दृढ़ता से जवाब दिया. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे. पोस्ट…
New Delhi. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 16 मई से सभी परिपक्वता अवधियों के लिए सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती कर दी है. एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, तीन करोड़ रुपये से कम राशि की खुदरा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती आम जनता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू है. दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर निवेशकों को अधिकतम 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जबकि तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि वाली जमा…
