Ramgarh. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का शनिवार को निधन हो गया. स्वर्गीय जगदीश सोरेन (67) राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे. चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. जहां वे चाचा जगदीश सोरेन के अंतिम संस्कार और दाह संस्कार में शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा जगदीश सोरेन के निधन पर सड़क मार्ग से गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने चाचा…
Author: News Desk
Medninagar.पलामू पुलिस ने 32 लाख मूल्य की 54 सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 13 मई की रात पलामू अंचल के राज्य कर सहायक आयुक्त द्वारा जांच में ट्रक पकड़ा गया था. वाणिज्य कर विभाग द्वारा टीओपी टू परिसर में खड़े ट्रक की जांच में पाया गया कि टैक्स नहीं भरा गया है. चालक भी फरार हो गया था. उसका फोन भी स्विच ऑफ था. 16 मई की रात में वाणिज्य कर विभाग के द्वारा टीओपी टू प्रभारी को वाहन मुक्त करने के लिए एक पत्र दिया गया. कहा गया…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें राज्य से निर्वासित करने के लिए एक विशेष कार्य बल बनाने का आग्रह किया. चंपई सोरेन ने दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है, जो आदिवासी समुदायों के अस्तित्व के लिए खतरा है. चंपई सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार…
Jamshedpur. राज्य के पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने रविवार को दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया और 200 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इको सेंसिटिव जोन में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं और क्षेत्र के समग्र कायाकल्प पर ध्यान दिया जाए. दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और हर साल यहां करीब 60 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं. इस परियोजना के पूर्ण होते ही न केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था…
Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप है कि महिला ने उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से…
Jamshedpur. जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों ने फिर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. रविवार शाम साकची पुराना कोर्ट के पास सोनारी की रहने वाली महिला राधिका देवी से छिनतई हुई है. महिला मानगो स्थित अपने मायके से अपने पति के साथ स्कूटी से लौट रही थीं और सोनारी स्थित अपने घर जा रही थीं. राधिका देवी ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर बढ़ रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश तेजी से आए और झपट्टा मार कर उनका बैग छीन लिया. बैग में 40 हजर नकद और गहने और मोबाइल थे. छिनतई करने के…
Ranchi. अजय नाथ शाहदेव झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के नये अध्यक्ष चुने गये हैं. शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया. उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं. वहीं सचिव पद पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय को जीत मिली. संयुक्त सचिव शहबाज़ नदीम, कोषाध्यक्ष पद पर अमिताभ घोष चुने गये. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ के प्रशासनिक ढांचे में शामिल होना…
Jamshedpur. जमशेदपुर में रविवार को सिंदूर यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा एग्रिको से शुरू होकर गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल तक पहुंची. भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं.महिलाएं अपने हाथों में सिंदूर और कलश लेकर देश के शहीदों को नमन करने पहुंचीं. शहीद स्थल पर महिलाओं ने कलश में सिंदूर भरा. यह सिंदूर आर्मी कैंप में जवानों के मस्तक पर तिलक के रूप में लगाया जाएगा. यह यात्रा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली…
Medninagar. पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ गांव के गरिहारा टोला में पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को घर के शौचालय के सेप्टिक टैंक में दफना दिया. मामले का खुलासा तब हुआ, जब हत्या के तीन दिन बाद खुद आरोपी महिला ने ग्रामीणों को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने मृतक बुधन उरांव की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि मृतक बुधन उरांव शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी ललिता देवी के…
Jamshedpur.पोटका के हाता चौक के पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया. इस लूटकांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह कपाली का रहने वाला है. गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने जल्ला फिरोज के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. पूछताछ में उसने कबूल किया कि इस घटना को उसके साथियों शारिक शाह और अफजाल अंसारी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. इस मामले में ओडिशा की रायरंगपुर पुलिस ने अफजाल अंसारी को गिरफ्तार किया…
