Jamshedpur.पोटका के हाता चौक के पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया. इस लूटकांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह कपाली का रहने वाला है. गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने जल्ला फिरोज के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. पूछताछ में उसने कबूल किया कि इस घटना को उसके साथियों शारिक शाह और अफजाल अंसारी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. इस मामले में ओडिशा की रायरंगपुर पुलिस ने अफजाल अंसारी को गिरफ्तार किया…
Author: News Desk
Patna. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए. सिंह ने अपनी पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ का जन सुराज में विलय करने की भी घोषणा की. पूर्व नौकरशाह सिंह ने नवंबर 2024 में अपनी खुद की पार्टी बनाई थी. वह जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. सिंह ने यहां एक समारोह में कहा, “हम दोनों मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए काम करेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…
New Delhi. पिछले तीन साल में अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन निर्यात पांच गुना हो गया है. वहीं इस दौरान जापान को निर्यात चार गुना हो गया है. सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.इस तरह आज स्मार्टफोन निर्यात ने देश से पेट्रोलियम उत्पादों और हीरे के निर्यात को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात 55 प्रतिशत के उछाल के साथ 24.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2023-24 में 15.57 अरब डॉलर और 2022-23 में 10.96 अरब डॉलर था. बीते वित्त वर्ष में अमेरिका, नीदरलैंड, इटली, जापान और चेक गणराज्य शीर्ष पांच देश रहे…
New Delhi.भर्तृहरि महताब और रवि किशन समेत 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. इन पुरस्कारों की शुरुआत ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ ने की थी ये पुरस्कार सांसदों को संसद में उनके योगदान के लिए दिए जाते हैं. पुरस्कार विजेताओं का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने किया. महताब, सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), एन. के. प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) और श्रीरंग अप्पा बारणे को ‘संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट व निरंतर योगदान’ के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. ‘प्राइम प्वाइंट…
Sriharikota.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी61 रॉकेट के तीसरे चरण में दबाव की समस्या के कारण पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का रविवार को प्रक्षेपण नहीं कर सका. अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी नारायणन ने यह जानकारी दी. नारायणन ने बताया कि इसरो का पीएसएलवी चार चरण वाला रॉकेट है और इसके पहले दो चरण सामान्य रहे. नारायणन ने कहा, ‘आज हमारा श्रीहरिकोटा से ‘पीएसएलवीसी61 ईओएस-09 मिशन’ के तहत 101वें प्रक्षेपण का लक्ष्य था. पीएसएलवी चार चरण वाला यान है और दूसरे चरण तक इसका प्रदर्शन सामान्य था. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में विसंगति के कारण मिशन…
Bhuvneshwar.ओडिशा के बोलनगीर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 16 मई से लापता जवान रविवार को एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के लारंभा थाना क्षेत्र के घासियां गांव निवासी गणेशराम भोई के रूप में हुई है. भोई के परिवार के सदस्यों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान छुट्टी पर अपने गांव आया था और शुक्रवार को लापता हो गया था. अधिकारी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने भोई को एक सुनसान जगह पर पेड़ से लटका हुआ देखा और स्थानीय पुलिस को…
New Delhi. टाटा मोटर्स का लक्ष्य घरेलू यात्री वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को मुख्यधारा में लाने का है. अपनी इस योजना के तहत कंपनी ईवी श्रृंखला को मजबूत करने और साथ ही मौजूदा मॉडल के लिए मूल्य को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. मुंबई की यह प्रमुख वाहन कंपनी चालू वित्त वर्ष में हैरियर.ईवी और उसके बाद सिएरा.ईवी उतारने की तैयारी कर रही है. साथ ही कंपनी अपने मौजूदा मॉडल में भी कई तरह के सुधार करने की योजना बना रही है. टाटा मोटर्स ने 2024-25 में करीब 65,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं. यह आंकड़ा 2023-24 की…
Chandigarh. हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. उसके पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं. बीए पास, अविवाहित ज्योति अधिकतर दिल्ली में रहती थी और हिसार में बहुत कम दिखाई देती थी. उसके खिलाफ जासूसी की जांच लंबे समय से चल रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि ज्योति नाम की आरोपी को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है. उसने बताया…
Ranchi. डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दोबारा जवाब भेजा है. उसमें राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी बनाये रखने पर केंद्र सरकार द्वारा की गयी आपत्ति का जवाब दिया है. राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों और अन्य राज्यों की नीतियों को कोट करते हुए अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को जायज ठहराया है. यहां मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को रिटायर करने का आदेश दिया था. उसके बाद भी राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को रिटायर…
Jamshedpur. जूना पीठ के पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज शनिवार देर शाम जमशेदपुर पहुंचे. स्वामी अवधेशानंद गिरि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचने पर स्वामी जी का भव्य स्वागत हुआ. यहां अग्रवाला परिवार की अगुवाई में श्रद्धालुओं और शिष्यों ने पुष्पवर्षा व भजन-कीर्तन के साथ उनका स्वागत किया. स्वामी अवधेशानंद गिरि रविवार, 19 मई की शाम 5 बजे, बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर के कुसुम कामिनी ऑडिटोरियम में प्रवचन देंगे. प्रवचन के अगले दिन, 19 मई की सुबह 8:30 बजे, स्वामी…
