Author: News Desk

Ranchi. रांची के बाहरी इलाके में इस सप्ताह की शुरूआत में दो लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक लड़की समेत छह लोग कथित रूप से शामिल थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण बदला लेने की कोशिश लग रही है, क्योंकि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से बदला लिया. उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की…

Read More

Medninagar.मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर जंगल के ऊपर पहाड़ स्थित बसवहिया जंगल में शनिवार को टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत गंझू व गौतम के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के वक्त शशिकांत, गौतम समेत पांच उग्रवादी मौजूद थे, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. यह घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भारी पड़ता देख सभी उग्रवादी घने जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान मौके से एसएलआर की एक मैगजीन, 14 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन, एक पावर बैंक, एक डोंगल…

Read More

Islamabad. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात कबूल की है. शहबाज ने शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि भारत की मिसाइलों ने उसके सबसे रणनीतिक एयरबेस नूर खान को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा कि 9-10 मई की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सिक्योर लाइन पर फोन कर बताया था कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं. एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरी है व कुछ अन्य ने दूसरे इलाकों को निशाना बनाया है.…

Read More

Giridih. दोपहिया वाहन की किश्त जमा करने में असमर्थ रहने पर एक पति ने अपना पत्नी से समूह से लोन लेने का दबाव बनाया. पत्नी ने बात नहीं मानी, तो सनकी पति ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शक की सुई से बचने के लिए वह एक शादी समारोह में चला गया. हालांकि, घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. मामला फिटकोरिया पंचायत के कजरो गांव का है. कजरो गांव निवासी मकसूद…

Read More

Lahore. पाकिस्तान सरकार ने भारत के हमले में नष्ट हुई जेयूडी के मुख्यालय मुरीदके स्थित मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन दिया है. पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने शनिवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) की एक राजनीतिक शाखा है और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मुखौटा संगठन है. एलईटी ने भारत के कई हिस्सों में आतंकवादी हमले किए हैं, जिनमें 2008 में हुआ भयावह 26/11 मुंबई हमला भी शामिल है. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने छह मई की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार की नयी आबकारी नीति को ‘‘एक और घोटाले की पटकथा’’ करार देते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मांग की कि प्रति व्यक्ति शराब की केवल एक खुदरा दुकान आवंटित की जाए. मरांडी ने दावा किया कि नयी आबकारी नीति राज्य में कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनायी गई है. झारखंड कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को नयी आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए निजी कंपनियों को राज्य में शराब की खुदरा बिक्री की अनुमति दी. इस नीति के तहत एक व्यक्ति एक जिले में अधिकतम 12 दुकानें और पूरे राज्य में 36…

Read More

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने से संबद्ध विद्यालयों को बच्चों के चीनी सेवन पर नजर रखने और उसे कम करने के लिए ‘शुगर बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. सीबीएसई ने उल्लेख किया है कि पिछले दशक में बच्चों में टाइप 2 मधुमेह के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो पहले मुख्य रूप से वयस्कों में देखा जाता था. बोर्ड ने स्कूल प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा कि यह खतरनाक प्रवृत्ति मुख्य रूप से चीनी के अधिक सेवन के कारण है, जो अकसर स्कूल के वातावरण में मीठे स्नैक्स,…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान को इस बारे में सूचित कर दिया, जो एक अपराध है. गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान का एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और दावा किया कि सरकार ने यह स्वीकारा कि उसने हवाई हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित कर दिया था. उन्होंने कहा कि खुद विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया है. गांधी ने सवाल किया कि इसे किसने अधिकृत…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब राज्य के सभी हाइवे पर खनिज ढोने वाले यांत्रिक वाहनों से प्रति ट्रिप 150 रुपये टोल टैक्स लिया जायेगा. यह नियम झारखंड हाइवे शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रहण) संशोधन नियमावली, 2025 के तहत लागू किया गया है. अब यदि कोई वाहन खनिज जैसे कोयला, पत्थर आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाता है, तो उसे प्रति यात्रा 150 रुपये टोल शुल्क देना होगा. कुछ छूट प्राप्त वाहनों को छोड़कर, यह नियम सभी खनिज ढोने वाले वाहनों पर लागू होगा. यदि कोई वाहन मालिक या चालक…

Read More

Jamshedpur.चक्रधरपुर रेल मंडल में 21 मई से हर बुधवार व शनिवार को मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इस वजह से रेलवे ने छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को इस दौरान रद्द करने का फैसला लिया है. दरअसल, हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर गम्हरिया-सीनी (अप व डाउन) लाइन पर पुरानी पटरियों को नये से बदला जायेगा. 21 मई से 28 जून तक हर बुधवार व शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया-सीनी-गम्हरिया (अप व डाउन) रेल लाइन में साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा. गम्हरिया-सीनी अप लाइन में हर बुधवार को और सीनी-गम्हरिया डाउन में हर शनिवार को टीआरटी ब्लॉक लिया जायेगा.…

Read More