Ranchi. झारखंड में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को चुन-चुन कर निकाला जाएगा. इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स सभी जिलों में बनाया जाएगा. यही स्पेशल टास्क फोर्स बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को चिह्नित करने का काम करेगी.इस बाबत केंद्र की ओर से राज्य के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा गया है. 2 मई को लिखे गए पत्र में पूरा प्रोसिजर बताया गया है. केंद्र की ओर से सभी राज्य को यह पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि सरकारें अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी और म्यांमार निवासियों को चिह्नित करें। इसके बाद इन्हें होल्डिंग सेंटर में रखें. चिह्नित…
Author: News Desk
New Delhi. लगभग 89 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ताओं को कॉल कनेक्ट होने में समस्या के अलावा कॉल अचानक कट जाने की स्थिति का भी सामना करना पड़ा है, जबकि 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अक्सर ऐसी स्थिति आने की शिकायत की है. लोकल सर्किल्स के एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है. लोकल सर्किल्स ने पिछले तीन महीनों में एक सर्वेक्षण किया था कि क्या कॉल कनेक्टिविटी से संबंधित नए नियम आने से कोई अपेक्षित प्रभाव पड़ा है. इस सर्वेक्षण में भारत के 342 जिलों में रहने वाले लोगों से 56,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं. रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण…
रेल मंत्रालय ने नयी ट्रेन श्रेणियों 3ई, विस्टाडोम को उन्नयन योजना में किया शामिल New Delhi. रेल मंत्रालय ने उन्नयन योजना में संशोधन करके ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’, ‘विस्टाडोम कोच’, ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ और ‘थर्ड एसी इकॉनमी’ (3ई) समेत नयी शुरू की गई ट्रेन श्रेणियों को इस योजना में शामिल किया है. मंत्रालय के 13 मई के एक परिपत्र में कहा गया है कि ट्रेन में उपलब्ध सीटों का इष्टतम उपयोग करने के लिए 2006 में एक योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत यदि किसी ट्रेन में कोई सीट खाली है तो पूरा किराया देने वाले यात्रियों का बिना किसी…
Newyork.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें (पूर्ण युद्ध) के कगार से वापस लाना उनकी इतनी ‘बड़ी सफलता’ है कि उसका उचित श्रेय उन्हें कभी नहीं मिल सकेगा.उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच “बहुत नफरत” है और तनाव उस स्तर पर पहुंच गया था जहां अगला चरण संभवतः ‘परमाणु’ (इस्तेमाल) था. ट्रंप ने शुक्रवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से एक साक्षात्कार में कहा, “यह मेरी इतनी बड़ी सफलता है कि इसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा. वे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। उनमें जरा भी समानता नहीं है। वे आक्रोशित…
Sriharikota.ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के प्रक्षेपण की 22 घंटे की उलटी गिनती शनिवार को यहां शुरू हो गई.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूत्रों ने यह जानकारी दी. पीएसएलवी-सी61 का प्रक्षेपण 18 मई को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर निर्धारित है.अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का यह 101वां मिशन है. सूत्रों ने कहा, “शनिवार सुबह सात बजकर 59 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हो गई. कुल 22 घंटे की उलटी गिनती है.” पीएसएलवी अपने 63वें मिशन में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को ले जाएगा, जो…
New Delhi.कांग्रेस ने अगले सप्ताह से विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व शशि थरूर को सौंपे जाने के बाद शनिवार को कहा कि सरकार खेल खेल रही है और शरारतपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस की तरफ से सिर्फ चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम सरकार को दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी से विचार विमर्श किए बिना उसके किसी सांसद को शामिल नहीं कर सकती. उनका यह भी कहा…
Giridih. गिरिडीह जिले के बगोदर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है.यहां तेज रफ्तार कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले छोटकी सरिया के रहने वाले 37 वर्षीय आशीष कुमार बर्णवाल, उनकी पत्नी 30 वर्षीय श्वेता बर्णवाल और डेढ़ साल का बेटा पलटू शामिल है. जानकारी के अनुसार, परिवार रांची से गिरिडीह के सरिया जा रहा था. इसी दौरान अम्बाडीह मोड़…
Jamshedpur. एनआईटी जमशेदपुर के एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया. ड्रीम सिटी अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरने से कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. सोसायटी के लोगों ने दिव्यांशु को टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया.चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्र ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.दिव्यांशु रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर का रहने वाला था. उनके पिता ब्रजकिशोर…
Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. मौसम विभाग ने कहा कि 17 और 18 मई को राज्य के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने शनिवार को कहा, शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने…
Jamshedpur. मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. दरअसल, पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत में 174 मुस्लिम महिलाओं को मंईयां सम्मान योनजा का पैसा मिल रहा था, लेकिन जब जांच की गयी तो पता चला कि इस पंचायत में कोई मुस्लिम परिवार रहता ही नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस पर सवाल उठाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, चाकुलिया में हजारों की संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद अब घाटशिला की यह खबर देखिए. हेंदलजुड़ी पंचायत में मंइयां सम्मान योजना के 409 लाभुकों की सूची में…
