Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 114 अफसरों को एसडीओ रैंक में प्रोन्नति दे दी है. कार्मिक ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया. जारी आदेश में कहा गया है कि उनका पद अपग्रेड करते हुए कहा गया है, वे जहां हैं वहीं पदस्थापित रहेंगे. इसमें दिलीप कुमार और हरि उरांव की प्रोन्नति उनके खिलाफ सीबीआइ और एसीबी में दर्ज मामले से प्रभावित होगी. यह प्रोन्नति वंदना भारती बनाम राज्य सरकार, समीर कच्छप बनाम झारखंड सरकार और संजय पांडेय बनाम झारखंड सरकार के फैसलों से प्रभावित होगी. इन अफसरों को मिली प्रोन्नति दिलीप कुमार, हरि उरांव, जय…
Author: News Desk
Ramgarh. झारखंड से नकली शराब की तस्करी बिहार राज्य में अक्सर होती रहती है. रामगढ़ पुलिस ने ऐसे ही एक नकली शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 680 बोतल नकली शराब बरामद हुआ है. इस मामले की जानकारी शुक्रवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एसपी अजय कुमार ने बताया कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से अवैध नकली शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई. एनएच 33 पर वाहन चेकिंग…
Ranchi. बुढ़मू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू व अक्षय गंझू सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी पिस्तौल, छह कारतूस, टीएसपीसी का पर्चा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, पांच मोबाइल और चार चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपने दस्ते के साथ दिवाकर चैनगढ़ा, गम्हरिया में लेवी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने तथा किसी बड़ी योजना को अंजाम देने की फिराक में है.…
Patna. बिहार सरकार ने शुक्रवार को गया शहर का नाम बदलकर ‘गयाजी’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस. सिद्धार्थ ने बताया कि यह निर्णय शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण लिया गया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने बिहार राज्य जीविका कोष ऋण सहकारी समिति लिमिटेड के गठन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे ‘जीविका बैंक’ की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा, जहां से ‘जीविका दीदियां’ ऋण ले…
Jamshedpur. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं.…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गदड़ा स्थित चूना गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद आसपास के घर के लोगों में अफरा तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयीं. तेज हवाओं के चलते आग की लपटों से अगल बगल के घरों के लोगों में दहशत में आ गये. आग लगने से लाखों के नुकसान होने की बात बतायी जा रही है.
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मशहूर कवि-गीतकार गुलजार को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया. गुलजार के नाम से मशहूर सम्पूर्ण सिंह कालरा को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उन्हें इस दौर के बेहतरीन उर्दू शायरों में से एक माना जाता है. कवि-गीतकार गुलजार ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके. चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक 75 वर्षीय रामभद्राचार्य प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक नेता, शिक्षाविद और चार महाकाव्यों समेत 240 से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों के लेखक हैं. संस्कृत विद्वान को पुरस्कार…
Medninagar.रेहला थाना प्रभारी ने एसडीपीओ विश्रामपुर आलोक कुमार टूटी को बुधवार की रात थाना में घुसने से रोक दिया था. इस दिन रेहला थाना के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था. इसकी सूचना एसडीपीओ ने पलामू एसपी को दी थी. इसके अलावा रिपोर्ट भी सौंपी गयी थी. समीक्षा के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने रेहला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शहर थाना में पदस्थापित गुलशन बिरुआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया है. रिपोर्ट में बताया कि एसडीपीओ को बुधवार की रात को थाना में घुसने से रोका गया था. थाना के गेट…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी में नवविवाहिता रीता कुमारी महतो की संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को मौत हो गयी. गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पति चंदन और ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये. रीता की शादी महज 15 दिन पहले, 29 अप्रैल को चंदन कुमार महतो से हुई थी. मृतका का मायका गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में है. पिता बैद्यनाथ महतो ने सोनारी थाने में पति चंदन कुमार महतो, ससुर देवेन महतो और सास सावित्री महतो के खिलाफ दहेज हत्या का…
Ranchi.साइबर अपराधियों ने चेक का क्लोन बना कर सिमडेगा कॉलेज के बैंक खाते से 31,65,891 रुपये और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बैंक खाते से 61,97,300 रुपये (कुल 93,63,191 रुपये) निकाल लिये हैं. मिशन का खाता लचरागढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है. मिशन की ओर से इस मामले प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. वहीं, सिमडेगा कॉलेज का बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की सिमडेगा शाखा में है. कॉलेज प्रबंधन की ओर शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. सिमडेगा कॉलेज प्रबंधन को अपने बैंक खाते से 31,65,891 रुपये निकाले जाने…
