Bhuj.भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दी जाने वाली एक अरब डॉलर की सहायता पर शुक्रवार को पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि इस्लामाबाद इस सहायता का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए कर सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नहीं चाहता कि वह जो धन आईएमएफ को देता है उसका इस्तेमाल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान या किसी अन्य देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचा तैयार करने में किया जाए. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी…
Author: News Desk
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की शासी परिषद की 24 मई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शासी परिषद की इस बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं जबकि शासी परिषद नीति आयोग का शीर्ष निकाय है. सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं. आम तौर पर शासी परिषद की पूर्ण बैठक हर साल होती है. पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता…
Mumbai. चौतरफा लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी सात महीने बाद फिर से 25,000 अंक के पार पहुंच गया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर सात महीने के उच्चस्तर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 29 शेयर लाभ में रहे. सूचकांक पहले चरण के कारोबार में सीमित दायरे में रहा. लेकिन दोपहर कारोबार में बैंक, वाहन, आईटी तथा तेल एवं गैस शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार…
Medninagar.. पुलिस ने पलामू जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के कथित प्रयास के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 से 27 साल की उम्र के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. लेस्लीगंज के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को पांकी पुलिस थानांतर्गत हुई. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब…
New Delhi. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का संबंध और व्यवहार ‘पूरी तरह से द्विपक्षीय’ रहेगा और इस संबंध में कई वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है और इसमें ‘कतई कोई बदलाव नहीं’ होगा. जयशंकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर बल दिया था और सात मई की सुबह ‘हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें जवाबदेह ठहराया.’ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने छह-सात मई की…
New Delhi शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति नौ लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर सात महीने के उच्चस्तर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,387.58 अंक तक चढ़ गया था. दो दिनों में सेंसेक्स 1,382.52 अंक यानी 1.70 प्रतिशत चढ़ा है. इस तेजी के साथ, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9,08,725.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,40,19,512.13 करोड़ रुपये (5,140 अरब डॉलर) पर पहुंच गया.
New Delhi. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में’ तुर्किये की जमीनी रखरखाव से जुड़ी कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि. की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी. यह फैसला तुर्किये का पाकिस्तान का समर्थन करने और वहां के आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हाल के हमलों की आलोचना के कुछ दिन बाद आया है. तुर्किये स्थित सेलेबी की इकाई सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, नौ हवाई अड्डों – मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा (जीओएक्स), अहमदाबाद और चेन्नई में सेवाएं प्रदान करती है. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने एक आदेश में कहा, सेलेबी…
Doha. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव “खत्म करने में मदद” की. कतर में अल-उदीद वायुसेना अड्डे पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “…वैसे तो मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने ऐसा किया, लेकिन मैंने पिछले हफ्ते पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव खत्म करने में निश्चित रूप से मदद की, जो लगातार बढ़ता जा रहा था. उन्होंने कहा कि अचानक आपको अलग तरह की मिसाइल (दोनों देशों में तनाव) नजर आती हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इसे (तनाव को)…
New Delhi. केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद देश में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को नौ जुलाई तक टालने का फैसला किया है. बयान के अनुसार, हड़ताल टालने का फैसला बृहस्पतिवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय संघों एवं महासंघों के संयुक्त मंच की बैठक में लिया गया. बैठक में पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद देश में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम तथा भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई पर भी विचार किया गया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. बयान में…
New Delhi. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक से भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने और इसके बजाय अमेरिका में आईफोन बनाने को कहा है. एप्पल अमेरिका में स्मार्टफोन का उत्पादन नहीं करती है. इसके अधिकांश आईफोन चीन में बनाए जाते हैं, जबकि भारत में स्थित संयंत्रों में सालाना लगभग चार करोड़ इकाई (एप्पल के वार्षिक उत्पादन का लगभग 15 प्रतिशत) का उत्पादन होता है. राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में स्थानीय विनिर्माण पर जोर दे रहे ट्रंप ने कहा कि एप्पल ‘अमेरिका में अपना…
