Gumla.भरनो प्रखंड मुख्यालय से सटे एक गांव में गुरुवार रात एक युवती को बंधक बना कर तीन मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में रायडीह थाना के परसा गांव निवासी संजय उरावं, रामसाय उरांव और किशन उरांव शामिल हैं. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है. आरोपियों को शनिवार सुबह जेल भेजा जायेगा. पुलिस के अनुसार, जुरा गांव का राजमिस्त्री रघु लोहरा तीनों मजदूरों को काम करने के लिए लाया था और उन्हें एक किराये के कमरे में रखा था. गुरुवार शाम…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड में फार्मासिस्ट कैडर के 55 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. झारखंड के स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने झारखंड फार्मास्टि संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस नियमावली में कहा गया है कि फार्मासिस्ट (मूल पद) के 55 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति की जाएगी. वहीं, फार्मेसी ऑफिसर, वरीय फार्मेसी ऑफिसर और मुख्य फार्मेसी ऑफिसर के पदों पर क्रमश: मूल पद के स्वीकृत बल का 25 प्रतिशत, 15 प्रतिशत और पांच प्रतिशत प्रोन्नति से भरा जाएगा. फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी पद राज्य स्तरीय संवर्ग के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट स्थित एक घर में चोरी का मामला सामने आया है. घर के लोग श्राद्ध कर्म में शामिल होने ओडिशा गए हुए थे. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसी राकेश नाग, जिन्हें तुलसी के पौधे में पानी देने की जिम्मेदारी दी गई थी. 14 मई की शाम को पौधे में पानी डालने आए. उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. उन्होंने तुरंत…
Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से चेन छिनतई हो गयी. पीड़िता पूर्व नौसैनिक योगेश्वर नन्द सिंह की पत्नी श्वेता सिंह हैं. घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब श्वेता सिंह टेल्को कॉलोनी स्थित जीई हॉस्टल से लुपिटा चर्च की ओर जा रही थीं, तभी कार में सवार बदमाशों ने पीछा किया. जैसे ही मौका मिला, कार की पिछली खिड़की से एक बदमाश ने अपना सिर और हाथ बाहर निकालते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया और फरार हो…
Ranchi. मौसम विभाग ने आज झारखंड के सभी जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से झारखंड होते हुए एक टर्फ लाइन गुजर रही है. यह टर्फ लाइन झारखंड के लिए फायदेमंद रहेगा. इसकी वजह से 19 मई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. झारखंड में अभी भी वैसी गर्मी नहीं पड़ी है, जिस तरह की गर्मी इस समय पड़नी चाहिए. गुरुवार को सबसे अधिक सरायकेला में 25 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा बोकारो,…
Chaibasa. चाईबासा के सारंडा में आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ के 2 अधिकारी और झारखंड पुलिस के 2 एएसआई झुलस गए. इलाज के दौरान सीआरपीएफ की 26 बटालियन के सेकेंड इन कमांन एम प्रोबो सिंह की मौत हो गई है. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, जगुआर के 2 एएसआई सुदेश और चंदलाल हांसदा की हालत गंभीर है. तीनों को रांची रेफर किया गया है. देर रात सीआरपीएफ कैंप के पास आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए थे. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा वन क्षेत्र के बालिबा में हादसे के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के…
New Delhi.भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए 10 मई को बनी सहमति के बाद अब विश्वास बहाली के उपायों को जारी रखने का फैसला लिया गया है ताकि सतर्कता स्तर में कमी की जा सके। भारतीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह बयान तब आया जब पाकिस्तानी सेना ने कहा कि शत्रुता समाप्त करने पर बनी सहमति का विस्तार 18 मई तक किया गया है. भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच 10 मई को बनी सहमति के बाद सतर्कता के स्तर को कम करने के लिए…
Newyork. संयुक्त राष्ट्र ने 2025 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को ‘2025 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की. इसमें उसने कहा कि भारत, अनुमानित नरमी के बावजूद लचीले उपभोग तथा सरकारी व्यय के सहारे सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के आर्थिक विश्लेषण एवं नीति प्रभाग की वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के आर्थिक मामलों के वरिष्ठ अधिकारी इंगो पिटर्ले ने यहां संवाददाता सम्मेलन…
Ahmadabad. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र ‘गुजरात समाचार’ के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी. बाहुबली शाह ‘लोक प्रकाशन लिमिटेड’ के निदेशकों में से एक हैं, जिसके पास गुजरात समाचार का मालिकाना हक है. उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह दैनिक के प्रबंध संपादक हैं. श्रेयांश शाह द्वारा संचालित गुजराती समाचार चैनल ‘जीएसटीवी’ के डिजिटल सेवाओं के प्रमुख तुषार दवे ने कहा कि इडी ने शुक्रवार को तड़के बाहुबली शाह को हिरासत में लिया. दवे ने एक फेसबुक पोस्ट…
New Delhi. सरकार पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य संघर्ष के बाद अब वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष रखने के लिए विभिन्न दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजेगी.मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि वह इस प्रयास का हिस्सा होगी. इस मामले पर फिलहाल सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस बारे में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की है. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमलों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो सर्वदलीय…
