Lisbon. पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने यहां उसके ‘चांसरी भवन’ (कार्यालय) के बाहर एक पाकिस्तानी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के मद्देनजर कहा है कि भारत ‘‘हताशा में की गई उकसावे की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है. दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उसने ‘‘कायरतापूर्ण’’ विरोध प्रदर्शन का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ दृढ़ता से जवाब दिया. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे. पोस्ट…
Author: News Desk
New Delhi. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 16 मई से सभी परिपक्वता अवधियों के लिए सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती कर दी है. एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, तीन करोड़ रुपये से कम राशि की खुदरा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में कटौती आम जनता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू है. दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर निवेशकों को अधिकतम 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जबकि तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि वाली जमा…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अतिरिक्त न्यायाधीशों सहित हाइकोर्ट के सभी न्यायाधीश पूर्ण पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ के हकदार होंगे. शीर्ष अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को पेंशन के रूप में प्रति वर्ष 15 लाख रुपये मिलेंगे. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि पेंशन देने से इनकार करना संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन होगा. पीठ ने कहा कि सभी को पूर्ण पेंशन दी जाएगी, चाहे उनकी नियुक्ति कभी ही हुई हो और…
New Delhi. इस्पात मंत्रालय लौह अयस्क के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) में अलग इकाई गठित करने पर विचार कर रहा है. इसका जोर लौह अयस्क के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खनन कार्यों पर होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बेहतर संचालन के लिए सेल में खनन इकाई के गठन के लिए मंत्रालय स्तर पर एक प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है. सेल देश की सबसे बड़ी एकीकृत इस्पात कंपनियों में से एक है. अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय कंपनी (सेल) के साथ इस पर चर्चा कर रहा है. फिलहाल…
New Delhi. टाटा स्टील ने नियंत्रण योग्य लागतों को काबू में करके विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में 11,500 करोड़ रुपये की लागत कटौती का लक्ष्य रखा है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक और सीएफओ कौशिक चटर्जी ने यह जानकारी दी. लागत में कटौती का मतलब लाभप्रदता और दक्षता में सुधार के लिए अनावश्यक खर्चों को कम करना है. कौशिक ने विश्लेषक के साथ बातचीत में कहा कि वह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कंपनी के लागत परिवर्तन कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे कि अब तक क्या किया गया है और अगले 12-18 महीनों में क्या लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष…
Ranchi.झारखंड के खूंटी जिले के मनोरम पेरवांघाघ जलप्रपात में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जब रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के चार छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इस हादसे में अभिषेक माइकल खलखो (24) नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया. हालांकि उनकी मौत हो गयी. रिम्स के कुल 26 मेडिकल छात्र रविवार को पेरवांघाघ जलप्रपात में पिकनिक मनाने के लिए आए थे. उत्साहित छात्र जलप्रपात के पास बह रही नदी में नहाने उतर गए. नहाने…
New Delhi. सुरक्षा बलों ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों पर कम से कम 2027 तक ‘कब्जा और प्रभुत्व’ बनाए रखने के लिए एक नई योजना तैयार की है. यह योजना अगले साल मार्च तक इस समस्या को समाप्त करने की केंद्र की समय सीमा से एक साल बाद तक की है, जिसका उद्देश्य नक्सलियों या उनकी विचारधारा को दोबारा उभरने से रोकना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों से जुड़ना है. सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में बताया कि हालांकि उन्हें मार्च 2026 की समय सीमा तक काम पूरा करने का ‘भरोसा’ है, लेकिन…
Chaibasa. चाईबासा-जगन्नाथपुर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां टोंटो थाना अंतर्गत सेरेंगसिया में रविवार सुबह चाईबासा से नोवमुंडी जा रहा एक ट्रेलर सड़क के बीचोंबीच पलट गया. इससे यह सड़क घंटों जाम रही. कई वाहनों को वापस लौटना पड़ा. दोपहर बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया गया. इसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका.हादसे में चालक और खलासी को किसी तरह की चोट नहीं आयी है. दरअसल, इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है. इसके बावजूद यह भारी वाहन घुस आया था.
Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार शाम बाइक के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना कोलेबिरा-बरवाडीह मार्ग पर उस समय हुई, जब चार युवक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. उन्होंने कहा, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए वे जल्दबाजी में बाइक चला रहे थे और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विकास बड़ाइक, दीपक…
Chaibasa . झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र से रविवार को बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए, जिनमें पांच आईईडी भी शामिल हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को टोंटो थाना क्षेत्र के रुतागुट्टू गांव के पास नक्सलियों का गुप्त गोदाम मिला. एसपी ने बताया कि पांच आईईडी, दो डेटोनेटर, जिलेटिन की 18छड़ें, चार-पांच किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल, दो प्रेशर कुकर, एक टिफिन बॉक्स और पांच स्टील कंटेनर जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को मौके…
