Raipur.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर—बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी.शर्मा ने बताया कि नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए. इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक जवान घायल…
Author: News Desk
Ranchi. पिछले कई दिनों से सुबह में गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद मौसम में बदलाव से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से नुकसान भी हो रहा है. यह सब पूर्व-पश्चिम दिशा से चले साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है. मंगलवार को भी हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हुई. आंधी की वजह से कई जगह पेड़ गिर गये. साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पूर्व-पश्चिम की नमी के कारण झारखंड में 26 मई तक मौसम में बदलाव दिखेगा. 21 मई को मेघ गर्जन,…
Jamshedpur. आजसू नेता हरेलाल महतो समेत नौ आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. नीमडीह के बामनी में चड़क पूजा के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के मामले में चार साल बाद यह फैसला आया है. मंगलवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया. एडीजे सचिन्द्रनाथ सिन्हा की अदालत ने अंतिम फैसला सुनाते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो समेत नौ आरोपियों को बरी कर दिया. यह घटना 23 अप्रैल 2021 को बामनी गांव में हुई थी, जब चड़क पूजा का आयोजन किया जा रहा था. उस समय कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लागू…
Islamabad. पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में भूमिका के लिए उन्हें मंगलवार को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाने का फैसला किया. इसी के साथ वह देश के इतिहास में इस पद पर पदोन्नत होने वाले दूसरे शीर्ष सैन्य अधिकारी बन जाएंगे. यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. जनरल अयूब खान के बाद मुनीर पाकिस्तान में सर्वोच्च सैन्य पद पर पदोन्नत होने वाले पहले जनरल हैं. जनरल खान को 1959 में फील्ड…
New Delhi. वित्तीय सेवा विभाग ने मंगलवार को कहा कि सरकारी कर्मचारी यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) कैलकुलेटर का उपयोग कर अपने पेंशन अनुमान की गणना कर सकते हैं. वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एनपीएस ट्रस्ट ने एकीकृत पेंशन योजना कैलकुलेटर पेश किया है.’ यह कैलकुलेटर एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) और यूपीएस दोनों अंशधारकों को पेंशन अनुमान प्रदान करता है. विभाग ने कहा कि यह कैलकुलेटर अंशधारकों को सोच-विचार कर सही पेंशन योजना चुनने में मदद करेगा.
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने लगभग 11 माह बाद 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की रात जारी कर दिया है. कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. नियमानुसार रिक्त पदों के 2.5 गुना के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है. चयनित अभ्यर्थी अगस्त के दूसरे हफ्ते इंटरव्यू (100 अंक) में शामिल होंगे. मालूम हो कि आयोग में 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 से सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा प्रक्रिया आरंभ की थी.
Gumla. बस मून लाइट व बाइक की टक्कर में दो भाई अमित असुर (25) व अविनाश असुर (26) की मौत हो गयी. दोनों भाई बाइक से केओ कॉलेज गुमला में परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे. इस दौरान चैनपुर के बेंदोरा स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित असुर का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि अविनाश असुर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अमित…
New Delhi. अहमदाबाद में तीन जून को इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेला जायेगा. एक जून को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम दूसरे क्वालीफायर मैच का भी मेजबानी करेगा. बीसीसीआइ ने मंगलवार को बताया कि मुल्लांपुर में पहला क्वालीफायर 29 मई को और एलिमिनेटर मैच 30 मई को आयोजित किये जायेंगे. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद और कोलकाता को प्ले ऑफ की मेजबानी करनी थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान में तनाव के बाद कार्यक्रम में बदलाव और मानसून को देखते हुए स्थान परिवर्तन कर दिया गया है.
Kolkata. पश्चिम बंगाल में निजी बस संचालकों के पांच संघों के एक साझा मंच ने मंगलवार को कहा कि वे 22 मई से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू करेंगे. इसने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के त्वरित समाधान की मांग की है क्योंकि राज्य सरकार के साथ बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है. इन पांच संघों में ‘ज्वाइंट कॉंसिल ऑफ बस सिंडिकेट्स’, ‘बंगाल बस सिंडिकेट’, ‘वेस्ट बंगाल बस-मिनी बस ऑनर्स एसोसिएशन’, मिनीबस ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमिटी’ और ‘इंटर एंड इंट्रा रीजन बस एसोसिएशन’ शामिल हैं. इन पांचों संघों ने मिलकर एक संयुक्त मंच बनाया है जिसका नाम ‘बेसरकारी यात्री…
Bokaro.चंदनकियारी प्रखंड के गम्हरिया गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे तालाब में नहाने के दौरान मां, उनकी दो नाबालिग बेटियों समेत चार लोगों की डूबकर मौत हो गयी. मृतकों में एक वृद्धा भी शामिल है. मृत लोगों में बोकारो जिला परिषद कार्यालय में क्लर्क दिनेश दास की पत्नी लता दास (33), उनकी बड़ी पुत्री 14 वर्षीया शिखा किशोर और छोटी पुत्री नौ वर्षीया तन्वी किशोर शामिल हैं. ग्रामीण सुधीर दास की 56 वर्षीया पत्नी शांति देवी की भी डूबने से मौत हो गयी. दिनेश दास का परिवार गर्मी की छुट्टियां मनाने व शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था.…
