Nagpur.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर निशाना साधने के लिए शुक्रवार को राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि इस तरह के कदमों से अंतत: कांग्रेस को नुकसान होगा. गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है.उन्होंने कहा कि जयशंकर को यह बताना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान को एक नजर से क्यों देखा गया और किसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने को कहा…
Author: News Desk
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की अनुमति देने का शुक्रवार को फैसला लिया. आयोग ने मतदान के दिन बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के मकसद से यह कदम उठाया है. अभी तक, मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 200 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की इजाजत थी. मतदाताओं की मदद के लिए एक और कदम उठाते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर…
Washington. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर स्मार्टफोन आईफोन का विनिर्माण अमेरिका में नहीं किया जाता है तो वे इसकी कंपनी एप्पल के उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे. ट्रंप ने यह चेतावनी सोशल मीडिया पर दी है. अगर ऐसा होता है तो आईफोन की कीमत में नाटकीय रूप से वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही अमेरिका की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक एप्पल की बिक्री और मुनाफा प्रभावित हो सकता है. कंपनी अब अमेजन, वॉलमार्ट और अन्य प्रमुख कंपनियों में शामिल हो गई है जो व्हाइट हाउस के निशाने पर हैं।…
Chaibasa. चाईबासा में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा सामने आया. यहां ओवरब्रिज पर ट्रक और स्कार्पियो में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में शादी समारोह में जा रही स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं इसमें सवार कुछ लोग जख्मी हो गये.. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को जब्त कर सदर थाना लाया गया.
Mumbai. दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए. सेंसेक्स में 769 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 243 अंक चढ़ गया. विश्लेषकों ने कहा कि रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को रिकॉर्ड लाभांश दिए जाने की संभावना और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी आने से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स स्थिर शुरुआत के बाद तेजी से उछला और 769.09 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 953.18…
New Delhi.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं.एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है. आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह सभी राज्यों…
Bijapur. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में शुक्रवार को 33 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें से 24 नक्सलियों पर कुल 91 लाख रुपये का इनाम है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दो दिनों पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया जिसके बाद नक्सलियों ने यह आत्मसमर्पण किया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नौ महिलाओं सहित कुल 24 नक्सलियों ने अमानवीय माओवादी…
Ramgarh.गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह में खाने-पीने को लेकर वर-वधु पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी. इसके बाद दूल्हा मंडप छोड़ कर भाग गया. इससे नाराज दुल्हन ने भी बाद में शादी से इनकार कर दिया. बताया जाता है कि भदानीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक की बारात गुरुवार रात कमता गांव पहुंची. वरमाला की रस्म के बाद बाराती खाना खाने चले गये. बरातियों के लिए खस्सी का मीट-भात बना था. कुछ बाराती भोजन कर रहे थे. इसी बीच, लोगों ने दूसरे समुदाय के तीन से चार लोगों के लिए मछली की मांग…
Gumla. कामडारा थाना क्षेत्र की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. पीड़िता ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों सलन बारला (20), बंधना बारला (18) और बिराज बारला (19) को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. जबकि, एक अज्ञात आरोपी अब भी फरार चल…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी अदालत को ‘निचली अदालत’ कहना संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है. न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने 1981 के एक हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दो दोषियों को बरी करते हुए यह टिप्पणी की. पीठ के लिए फैसला लिखने वाले न्यायमूर्ति ओका ने कहा, ‘‘फैसला सुनाने से पहले हम आठ फरवरी, 2024 के आदेश में दिए गए निर्देश को दोहराते हैं कि सुनवाई अदालत के रिकॉर्ड को ‘निचली अदालत के रिकॉर्ड’ के रूप में संदर्भित नहीं किया जाना चाहिए. किसी भी अदालत को…
