Ranchi. मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होगा. रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी अंतिम चरण में है. जैक सोर्स के अनुसार मई के अंतिम हफ्ते में कॉपियों की जांच पूरी हो जाने के बाद रिजल्ट जारी होंगे. राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दो चरण में जारी करने का ट्रेंड रहा है. बताया गया है कि 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे. मैट्रिक के रिजल्ट के बाद इंटर का रिजल्ट जारी होगा. इंटर साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में जारी होगा. इसके बाद इंटर कला संकाय का रिजल्ट…
Author: News Desk
-झारखंड और छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले एक-दूसरे से जुड़े हैं भाजपा नेता रघुबर दास ने किया दावा Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुबर दास ने शनिवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से झारखंड में इसी तरह के घोटाले की जांच करने का आग्रह किया और दावा किया कि दोनों घोटाले आपस में जुड़े हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड का शराब घोटाला, पहले जितना बताया गया था उससे कहीं अधिक बड़ा है. उन्होंने दावा किया, ‘‘घोटाले का आकार 100 करोड़ रुपये नहीं है, जैसा कि बताया गया था, बल्कि…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से 25 मई (आज) को साकची पार्किंग मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा. यह रैली दिन के 3 बजे से शुरू होगी. इस रैलीमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. शनिवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने रैली की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यरत कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम जनता को रैली में आमंत्रित किया गया है. इस रैली के माध्यम…
Chaibasa. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है. चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जून को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। राहुल गांधी की ओर से पेशी में छूट देने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. याचिकाकर्ता के वकील केशव प्रसाद ने बताया कि मामला 28 मार्च 2018 का है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन नई दिल्ली में हुई थी. जिसमें सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ…
Patna.. बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि वह एक युवती के साथ ‘रिश्ते में’ हैं, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों को उनके वैवाहिक विवाद की याद आ गई जो कुछ साल पहले चर्चा में रहा था. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने फेसबुक पर इस युवती के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए यह बात कही. पोस्ट में में कहा गया है, ‘मैं तेज प्रताप यादव, और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से…
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने राज्य व केंद्र के बीच राजस्व बंटवारे पर भी सुझाव दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज और कोयले के साथ अन्य खनिजों की बहुतायत है. खनन में प्रदूषण और विस्थापन बड़ा कारक रहा है. खनन कंपनियों द्वारा ली गई भूमि (नॉन पेमेंट ऑफ लैंड कंपनसेशन) के एवज में राज्य सरकार का 1,40,435 करोड़ रुपये बकाया जल्द दिलाया जाये. उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग ने संघीय व्यवस्था में केंद्र व…
Jamshedpur. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार को रांची आयेंगे. वह सुबह नौ बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद जमशेदपुर पहुंचेंगे. यहां वे आयोजित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे. जमशेदपुर के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब कोई लोकसभा स्पीकर यहां पहुंचेंगे. रांची से वे विशेष हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा पर उतरेंगे. इसके बाद सीधे सड़क मार्ग से बिष्टुपुर स्थित लोयोला ऑडिटोरियम में 12 बजे उनका प्रवेश होगा. शहर में 205 मिनट (तीन घंटा- 25 मिनट) रहने के बाद वे सोनारी हवाई अड्डा से रांची के लिए 3.15 बजे रवाना होंगे,…
Potka. पोटका की हरिणा पंचायत के फूलझरी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया. इस हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया. यहां डोभा में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे की है. रस्मिता सरदार (3 वर्ष) और आशीष सरदार (डेढ़ वर्ष) दोनों मासूम बच्चे बतख देखने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित डोभा (छोटा तालाब ) के पास गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों डोभा में गिर गए और दोनों की मौत हो गयी. दोनों चचेरे भाई-बहन थे. दोनों बच्चों की मौत से परिवार व…
Koderma. रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया. टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था. इसी बीच कोडरमा घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन तेल सड़कों पर बहने लगा. घटना के बाद आसपास के लोग अपने-अपने घरों की ओर दौड़े और घरों से बाल्टी, डब्बा या जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सरपट घटनास्थल पर पहुंच गए और टैंकर से बह रहे तेल को लूटने में लग गए. इस…
New Delhi. शुभमन गिल को शनिवार को बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि ऋषभ पंत को इंग्लैंड में पांच मैचों की श्रृंखला के लिए उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के इस महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम के नेतृत्व पर चयनकर्ताओं का यह फैसला अपेक्षित था. इन दोनों दिग्गजों के संन्यास के बाद टीम बदलाव के दौर से गुजरेगी जिसमें इंग्लैंड में उसकी कड़ी परीक्षा होगी. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 20 जून से लीड्स में शुरू होगी। 25…
