Ranchi. रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है. जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल और पांच साल के दो बच्चों को भी मार डाला. स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रहा करता था। मंगलवार अहले सुबह मामूली से विवाद में रवि लोहरा ने मसाला कूटने वाले सिलबट्टा से अपनी पत्नी और दो…
Author: News Desk
Khunti.खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में आग लगा दी. इस दौरान रोड रोलर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त रोड रोलर खूंटी के शिव कुमार साहू कंस्ट्रक्शन का बताया जाता है. आग किसने और क्यों लगाई, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है, पर आशंका जताई जाती है कि ठेकेदार द्वारा लेवी की रकम नहीं देने के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।उल्लेखनीय है कि एसकेएस कंपनी द्वारा इन दिनों खूंटी-सिमडेगा रोड का मरम्मत कार्य…
New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के ‘मध्यम वजनी उन्नत लड़ाकू विमान’ (एएमसीए) को स्वदेशी रूप से विकसित करने की एक बड़ी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ‘‘निष्पादन मॉडल’’ को मंजूरी दे दी है. भारत अपनी वायु शक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्नत ‘स्टील्थ’ (ऐसे विमान जिनकी हवाई क्षेत्र में मौजूदगी का पता लगाना मुश्किल होता है) विशेषताओं वाले और दुश्मन के क्षेत्र में भीतर तक जाकर लक्ष्य को भेद सकने वाले मध्यम वजन के लड़ाकू जेट विकसित करने की महत्वाकांक्षी एएमसीए परियोजना पर काम कर रहा है. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार…
Gandhinagar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद कोई परोक्ष युद्ध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी युद्ध रणनीति है और भारत उसी के अनुसार जवाब देगा. गुजरात सरकार के शहरी विकास कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मोदी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए युद्ध कर रहा है. मोदी ने कहा, हम इसे परोक्ष युद्ध नहीं कह सकते, क्योंकि 6 मई की रात (पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में मारे गए लोगों को पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया. उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडे लपेटे गए और उनकी सेना ने उन्हें सलामी…
Bengaluru.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में अपने दो विधायकों एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को कथित ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के लिए मंगलवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने यह जानकारी दी.विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है. सोमशेखर और हेब्बार क्रमश: यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं. निष्कासित विधायकों ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक कमांडर मारा गया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक अन्य माओवादी घायल हुआ है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) समेत कई हथियार बरामद किए गए. उसने बताया कि सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास सुरक्षाबलों और…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री मंगलवार को दूसरी बार माता-पिता बने. राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह खबर साझा की. यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सुप्रभात! इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न महसूस कर रहा हूं.जय हनुमान! उन्होंने बच्चे की एक तस्वीर भी साझा की. उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बच्चे का जन्म कोलकाता के…
Jamshedpur. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा. इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे. नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं. 98.60% मार्क्स के साथ हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्रा गीतांजलि टॉपर बनी हैं. टॉप-5 में 14 छात्र हैं, जिनमें 12 लड़कियां हैं. इन 12 लड़कियों में भी 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्राएं हैं. मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा- ‘इस साल परिणाम आने में थोड़ी देर हुई है. अब ऐसा नहीं होगा. हमने इसे सुधारने की तैयारी कर ली है.…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए लुधियाना प्रोजेक्ट्स में भर्ती की घोषणा की है। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, प्रोडक्शन और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक युवा एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, जमशेदपुर और जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोपालपुर और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मामाइंस के डिप्लोमा धारक भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं. कंपनी ने अनुभव और आयु सीमा भी निर्धारित की है. उम्मीदवारों…
