Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले
    Breaking News

    Bihar Election: नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Muzaffarpur. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आग़ाज़ करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं.

    इस सभा में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और इस गठबंधन के घटक दलों के कुछ नेता शामिल हुए. राहुल गांधी ने कहा, ‘बिहार में 20 साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ भी नहीं मिले और अदाणी जी को एक-दो रुपये में जमीन दे दी जाए? उन्होंने कहा, हमें वह बिहार चाहिए जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हो तथा बिहारियों को अपना भविष्य दिखाई दे… हम ऐसा बिहार चाहते हैं जहां से लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े बल्कि दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर काम करें.कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहता है.
    उन्होंने कहा, बिहार के लोग किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं। यह प्रदेश सबसे आगे जा सकता है और जाएगा.

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    उन्होंने आरोप लगाया, नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है और रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, तीन-चार लोग (नीतीश को) नियंत्रित करते हैं और भाजपा के हाथ में रिमोट कंट्रोल है तथा इन लोगों को सामाजिक न्याय से कोई लेनादेना नहीं है.राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं.

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Nitish's face is being used Bihar Election: नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है remote control in BJP's hands says Congress leader Rahul Gandhi कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group