Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa News :आदिवासियों के अधिकार छीन रही है गठबंधन सरकार : चम्पाई सोरेन
    Breaking News

    Chaibasa News :आदिवासियों के अधिकार छीन रही है गठबंधन सरकार : चम्पाई सोरेन

    नोवामुंडी में आदिवासियों की 850 एकड़ जमीन बिना ग्राम सभा की अनुमति के छीनने वाले किस मुँह से पेसा की बात करेंगे : चम्पाई सोरेन
    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया घाटी पहुंचे, जहाँ उन्होंने वीर पोटो हो समेत कोल विद्रोह के अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा।

    वीर शहीदों को नमन करने के बाद पूर्व सीएम ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिस जल, जंगल, जमीन एवं परंपराओं की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह किया, वह आज भी संकट में है।

    झारखंड की गठबंधन सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कई दशकों से चली आ रही परपंरा को तोड़ कर, सेरेंगसिया के ग्रामीणों द्वारा हर साल किए जाने वाले सांस्कृतिक एवं खेल कूद के आयोजनों को जबरन रद्द करवा दिया। उनका कसूर सिर्फ यही था कि उन्होंने मुझे मुख्य अतिथि के तौर कर बुलाया था।

    उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि भोगनाडीह से लेकर सेरेंगसिया तक, शहीदों के परिवारों तथा पारंपरिक ग्राम प्रधानों के निर्णयों को दरकिनार कर, पुलिस के दम पर सरकारी आदेशों को थोपने का जो प्रयास चल रहा है, उसे आदिवासी समाज बर्दास्त नहीं करेगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पूर्व सीएम ने सरकार पर सारंडा में बसे लाखों आदिवासी परिवारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां चल रही खनन कंपनियों को बचाने के लिए सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, लेकिन वहां भी सारंडा में हजारों वर्षों से बसे लाखों आदिवासियों के बारे में इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। हमारा विरोध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से नहीं है, लेकिन इन लाखों आदिवासियों का क्या कसूर है? राज्य सरकार उन्हें उजाड़ने पर क्यों आमदा है?

    चम्पाई सोरेन ने पेसा के मुद्दे पर आदिवासियों को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसमें राज्य सरकार ने ग्राम सभा के अध्यक्ष की नियुक्ति के समय अन्य के नाम पर “पिछला दरवाजा” खोल रखा है, जिसके द्वारा फर्जी लोगों की मदद से मनमानी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब शेड्यूल एरिया में राज्यपाल की भूमिका संरक्षक की रहती है तो फिर आप उनकी जगह उपायुक्त को मालिक कैसे बना सकते हैं?

    उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट की जिस बैठक में राज्य सरकार ने पेसा अधिनियम को स्वीकृति दी, उसी बैठक में बिना किसी ग्राम सभा की अनुमति के नोवामुंडी में 850 एकड़ से अधिक जमीन हिंडाल्को को दी गई। जब उन्हें कोल ब्लॉक पलामू प्रमंडल में आवंटित किया गया है, तो वन क्षति की भरपाई कोल्हान के शेड्यूल एरिया में क्यों की जा रही है? उस भूमि पर आदिवासी हजारों वर्षों से खेती करते हैं, वहां देशाउली है, सरना स्थल है। लेकिन आदिवासी की जमीन है, तो दे दो… क्या फर्क पड़ता है?

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पूर्व सीएम ने कहा कि गठबंधन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण की दोतरफा मार झेल रहे आदिवासी समाज को खत्म करने की साजिश रच रही है। अगर इन्हें नहीं रोका गया तो आदिवासी सभ्यता को मिटाने का जो काम ब्रिटिश साम्राज्यवाद नहीं कर पाया था, वो यह सरकार कर देगी।

    इससे पहले चाईबासा पहुंचने पर तांबो चौक समेत कई स्थानों पर नो एंट्री आंदोलनकारियों एवं अन्य संगठनों से जुड़े हजारों आदिवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात गीतीलता शहीद स्थल में शहीदों को नमन करने के बाद, समर्थकों के साथ वे सेरेंगसिया पहुंचे। इस दौरान सेरेंगसिया शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष महेन्द्र लागुरी एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    850 Acre Land 850 एकड़ जमीन Anti Tribal Government Chaibasa champai soren Former Jharkhand Chief Minister Gram Sabha Permission Hindalco Land Issue Jal Jungle Zameen Jharkhand Politics Kol Rebellion Noamundi Land Dispute PESA Act Saranda Tribals Sarna Sthal Scheduled Area Serengsia Valley tribal land rights Tribal Rights Veer Poto Ho West singhbhum आदिवासी अधिकार आदिवासी जमीन आदिवासी विरोधी सरकार कोल विद्रोह ग्राम सभा अनुमति चम्पाई सोरेन चाईबासा जल जंगल जमीन झारखंड राजनीति नोवामुंडी जमीन विवाद पश्चिम सिंहभूम पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड पेसा कानून वीर पोटो हो शेड्यूल एरिया सरना स्थल सारंडा आदिवासी सेरेंगसिया घाटी हिंडाल्को जमीन मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group