Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dumka : पैसे के विवाद में महिला ने शराबी के हाथ-पैर बंधवाया, जुबान काट डाला
    Crime

    Dumka : पैसे के विवाद में महिला ने शराबी के हाथ-पैर बंधवाया, जुबान काट डाला

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    दुमका. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में मंगलवार की रात गांव के एक घर अवैध रूप से देसी शराब पिलाने वाली आदिवासी महिला करीब 55 वर्षीय कलावती मुर्मू ने गांव के ही 38 वर्षीय लालटू शेख की जुबान काट ली. महिला ने कहासुनी के बाद घर में शराब पी रहे पति समेत पांच लोगों से उसके हाथ पैर बंधवाए और जुबान काटकर घर से बाहर फेंक दिया. युवक का पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया है. महिला को जेल भेजा जाएगा. दरअसल लताकांदर गांव की कलावती पहले से अपने गांव के लोगों को देसी शराब पिलाती आ रही है. उसके यहां हर शाम को शराब पीने वालों की भीड़ लगती है.

    मंगलवार देर शाम लालटू भी उसके यहां शराब पीने पहुंचा. वहां पर पहले से आधा दर्जन युवक शराब पी रहे थे. शराब का दौर चलने के बाद लालटू नशे में आ गया. पैसा देने को लेकर लालटू और महिला में कहासुनी हो गई. महिला दबंग प्रकृति की है. उसके कहने पर पति सुधीर सोरेन ने शराब पी रहे पांच युवकों की मदद से लालटू को पकड़कर हाथ पैर बांध दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पहले उसके साथ मारपीट की और फिर महिला ने तेज धारदार चीज से उसकी जुबान काटकर अलग कर दी. घायल होने के बाद युवकों ने लालटू को घर से बाहर फेंक दिया. किसी तरह से वह अपने घर पहुंचा और पत्नी को इशारे से कटी जुबान दिखाई. इसके बाद घरवाले उसे इलाज के लिए रामपुरहाट ले गए. गांव के लोगों को रात में ही घटना के बारे में पता चल गया. बुधवार की सुबह गांव के लोग महिला के दरवाजे पर पहुंचे तो खून देखकर भड़क गए.

    गांव वालों ने महिला को पकड़कर रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया और शिकारीपाड़ा थाना को सूचित किया. पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला को कब्जे में ले लिया. घायल लालटू की पत्नी जैलेनूर बीबी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पति शाम को रामपुर चौक की ओर घूमने निकले. देर रात तक वापस नहीं आए तो खोजबीन की.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    रात करीब 11 बजे वे जख्मी हालत में घर आए. पूछने पर इशारे से कटी जुबान दिखाई. पति ने इशारे से सारी बात बताई. उसने महिला, उसके पति और पांच अज्ञात पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a woman tied the hands and legs of a drunkard and cut his tongue Dumka: In a dispute over money
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group