Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»बीडीओ-मुखिया पति पर उत्पीड़न का आरोप कीटनाशक पीने वाले डुमरी के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की रिम्स में मौत
Breaking News

बीडीओ-मुखिया पति पर उत्पीड़न का आरोप कीटनाशक पीने वाले डुमरी के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की रिम्स में मौत

News DeskBy News DeskJune 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने रविवार को रांची के रिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया. बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने डुमरी बीडीओ, बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई बीसी और रोजगार सेवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में कीटनाशक पीलिया था. जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल, फिर पीएमसीएच और अंत में रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने उनकी मौत की पुष्टि की है.

डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी सुखलाल के परिजनों से मुलाकात की. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डुमरी एसडीओ ने सात स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस तैनात किए हैं. एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा, “प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है.” सुखलाल की मौत से इलाके में शोक है और लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सुखलाल ने मरने से पहले डुमरी विधायक जयराम महतो को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया बगोदर एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह और डॉ. रवि महर्षि की कमेटी बनाई, जिसने डुमरी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ और कर्मियों से पूछताछ शुरू की है.

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं. डुमरी प्रखंड के बलथरिया गांव के पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने कथित रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद उनकी रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. विधायक जयराम महतो ने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक घटना बताया और कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला एक और सपूत मृत्यु से जंग हार गया.”

उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने सुखलाल महतो की आवाज दबाने की कोशिश की, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो और दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ सरकारी नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए. महतो ने राज्य सरकार से मांग की कि सुखलाल महतो के परिजनों को सरकारी सेवक की सभी सुविधाएं दी जाएं और साथ ही 50 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए.

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

September 24, 2026

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

September 24, 2026

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

September 24, 2026

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

September 24, 2026

NSE के शेयर करीब एक प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, बाजार मूल्यांकन 4.53 लाख करोड़ रुपये

September 24, 2026

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026

Jamshedpur Accident: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुस गयी कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM हेमंत और राज्यपाल ने जताया दुःख

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group