Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सरायकेला-खरसावां: जुआ अड्डे पर गम्हरिया पुलिस की दबिश से जुआरियो में मची भगदड़
    Breaking News

    सरायकेला-खरसावां: जुआ अड्डे पर गम्हरिया पुलिस की दबिश से जुआरियो में मची भगदड़

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश से जुआरियो में मची भगदड़। सरायकेला- खरसावां के
    पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के पास छापामारी करते हुए 8 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया । पुलिस उनके पास से 16 हजार नगद ,16 मोटरसाइकिल तथा एक ताश के बंडल एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की दबिश पडते ही जुआरियों में अफरा-तफरी भगदड़ मच गई। जिसे चारों ओर से घेरकर पुलिस द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुछ लोग भाग गए । गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि जिले के आरक्षी अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के पास है जुआ का अड्डा चलता है। जिसके बाद गम्हरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जिसमें जुआ खेलते हुए 8 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैसे जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब और जुआ के ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनोंआदित्यपुर और आर आई टी थाना पुलिस के संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए 80 से भी ज्यादा बाइक और तीन कार जप्त किए गए थे। लगातार प्रशासन द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलते रहने से अवैध कारोबार करने वालों की कमर टूटते नजर आ रही हैं।
    ए के मिश्र

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Gamharia thana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group