Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»आदित्यपुर थाने पर दिखा आक्रोश ,72 घंटे का अल्टीमेटम, सांसद बोली- “मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ,मंत्री से एसपी को हटाने के लिए करूंगी बात”,वही प्रशासनिक-राजनीतिक गलियारों में एसपी के बदले जाने की चर्चाएं ।
Breaking News

आदित्यपुर थाने पर दिखा आक्रोश ,72 घंटे का अल्टीमेटम, सांसद बोली- “मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ,मंत्री से एसपी को हटाने के लिए करूंगी बात”,वही प्रशासनिक-राजनीतिक गलियारों में एसपी के बदले जाने की चर्चाएं ।

News DeskBy News DeskJune 30, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

आदित्यपुर थाने पर दिखा आक्रोश ,72 घंटे का अल्टीमेटम, सांसद बोली- “मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ,मंत्री से एसपी को हटाने के लिए करूंगी बात”,वही प्रशासनिक-राजनीतिक गलियारों में एसपी के बदले जाने की चर्चाएं ।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर  एवं गम्हरिया क्षेत्रों में इन दिनों बढ़ती अपराधिक घटनाएं और हो रही हत्याओं को लेकर सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों में रोष है। एक माह के अंदर कई हत्याएं हुई है। इचागढ़ के पूर्व विधायकअरविंद सिंह के साले और व्यवसाई कन्हैया सिंह के घर में घुसकर बर्बरता पूर्ण हत्या से पूरे जिले ही नहीं पूरे राज्य में सनसनी फैला हुआ है। आम जनता राज्य में गिरती विधि व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और सरकार को कटघरे में खड़ा करने लगे हैं ।वही हत्या के विरोध में आज सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा आदित्यपूर थाना पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन  के  खिलाफ तरह-तरह के नारे लगाते हुए ,अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है ।गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों द्वारा सड़को पर उतरने की चेतावनी दी गई है। वहीं पहुंची स्थानीय सांसद गीता कोड़ा द्वारा खुलेआम यह बातें कही गई ,कि मैं राज्य के मुख्यमंत्रि,स्थानीय विधायक और मंत्री से बात करूंगी ताकि एसपी को शीघ्र हटाया जाएं और उनके ऊपर भी करवाई और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। एसपी को नहीं हटाया जाता है तो लोग एसपी को हटाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
इन दिनों राज्य के प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में सरायकेला-खरसावां एसपी आनंद प्रकाश को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिस तरह से सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधीक गतिविधियां बढ़ी हैं ,और हत्याओं का दौर चालू है। जिससे उद्यमी जगत सहित राजनीतिक गलियारों एवं प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। चर्चाओं के अनुसार सरायकेला-खरसवा एस पी आनंद प्रकाश के तबादले हो सकते हैं। कुछ माह में ही कई घटनाएं घटी हुई है। दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। कई थानेदार को भी बदल दिए गए है परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है और हत्याएं लगतार हो रही है ।लोगों को ऐसे लगने लगा है कि पदाधिकारियों में आपसी तालमेल का भी अभाव है। जिस कारण से अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए जिला कप्तान आनंद प्रकाश को हटाए जाने की मांग की जा रही है। इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या ने प्रशासनिक एवं राजनीति गलियारों में भूचाल ला दिया है। संवाददाता ने जब एक वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में बात की तो पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बढ़ते अपराध की घटनाओं को देखते हुए कुछ भी संभव है।
ए के मिश्र

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group