Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»चेकपोस्ट लगा अवैध बालू ढुलाई पर लगाई जाएगी रोक : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां l अवैध बालू कारोबारी जिला प्रशासन की मंशा को असफल करने के लिए सरकारी कार्यालय अवधि के बाद कर रहे हैं बालू का उत्खनन एवं कारोबार ?
    Headlines

    चेकपोस्ट लगा अवैध बालू ढुलाई पर लगाई जाएगी रोक : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां l अवैध बालू कारोबारी जिला प्रशासन की मंशा को असफल करने के लिए सरकारी कार्यालय अवधि के बाद कर रहे हैं बालू का उत्खनन एवं कारोबार ?

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चेकपोस्ट लगा अवैध बालू ढुलाई पर लगाई जाएगी रोक: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां l अवैध बालू कारोबारी जिला प्रशासन की मंशा को असफल करने के लिए सरकारी कार्यालय अवधि के बाद कर रहे हैं बालू का उत्खनन एवं कारोबार ?

    एक पखवाड़े के बाद आदित्यपुर नगर निगम वार्ड एक स्थित सांपड़ा घाट पर फिर से बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई चालू हो गया है,लेकिन इस बार बालू माफियाओं ने पैंतरा बदल  सुबह 4 बजे से सुबह 11 बजे (आफिस खुलने का समय) तक बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई कर रहे हैं। जिले के डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि बालू ढुलाई रोकने के लिए कारगर उपाय किया जाएगा। उन्होंने संवाददाता से कहा कि अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई रोकने के लिए चेकपोस्ट लगाया जाएगा। शनिवार को गम्हरिया सीएचसी निरीक्षण के उपरांत डीसी अरवा राजकमल ने उक्त बातें कही। मालूम हो कि डीसी के आदेश पर पिछले दिनों बालू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए के सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ,चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा, अंचल अधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने सांपड़ा-गौरी घाट पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई का भंडाफोड़ किया था। टीम ने वहां से लगभग 50-60 डोंगा (नदी से बालू उत्खनन करने में लगने वाले) बरामद किया था। हालांकि छापेमारी की सूचना बालू माफियाओं को पहले मिल जाने से एक भी ट्रैक्टर या हाइवा नहीं मिला था। जिला प्रशासन की सख्ती के कुछ दिनों तक बालू का उत्खनन और ढुलाई बंद था। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार और गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बालू घाटों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही जमीन पर नहीं दिख रही है। इससे बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ गया है और वे दिन के उजाले में बालू उत्खनन और ढुलाई कर जिला प्रशासन का मुंह चिढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के सरंक्षण में अवैध बालू का खेल चल रहा है। लोगों ने बताया कि  मैनेज करने के लिए नदी के दोनों ओर दो माफियाओं को जिम्मा सौंपा गया है। जहां प्रति सप्ताह ,प्रति ट्रैक्टर 2 हजार और प्रति हाइवा 5 हजार रुपए जमा किया जाता है। इस मामले को लहर चक्र मासिक पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि मामला ठंडा पड़ने पर बालू माफिया फिर से बालू का खेल शुरू कर दिए है।
    एके मिश्र

    JEE Main 2026: NTA ने घोषित किया जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम, मुकुल महतो जमशेदपुर टॉपर, वैष्णवी झारखंड टॉपर, शहर के कई छात्रों ने भी लहराया परचम

    Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 25 अप्रैल को इस मार्ग से चलेगी?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Illegal sand storage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JEE Main 2026: NTA ने घोषित किया जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम, मुकुल महतो जमशेदपुर टॉपर, वैष्णवी झारखंड टॉपर, शहर के कई छात्रों ने भी लहराया परचम

    April 21, 2026

    Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 25 अप्रैल को इस मार्ग से चलेगी?

    April 21, 2026

    Droupdi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राउरकेला पहुंचीं, तारामंडल और जनजातीय संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

    April 21, 2026
    Recent Post

    JEE Main 2026: NTA ने घोषित किया जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम, मुकुल महतो जमशेदपुर टॉपर, वैष्णवी झारखंड टॉपर, शहर के कई छात्रों ने भी लहराया परचम

    April 21, 2026

    Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 25 अप्रैल को इस मार्ग से चलेगी?

    April 21, 2026

    Droupdi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राउरकेला पहुंचीं, तारामंडल और जनजातीय संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

    April 21, 2026

    Share Bazar : घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 445.82 अंकों की उछाल

    April 21, 2026

    Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को झाड़ग्राम में 40 मिनट तक रोककर रखा गया, ममता ने किया दावा, उनकी उड़ान आधे घंटे तक रोकी

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group