Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : टाटा मोटर्स में 12.30 % बोनस, अधिकतम ₹75223 मिलेंगे, 148 अप्रेंटिस और 150 अतिरिक्त बाई 6 होंगे स्थायी
    Breaking News

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में 12.30 % बोनस, अधिकतम ₹75223 मिलेंगे, 148 अप्रेंटिस और 150 अतिरिक्त बाई 6 होंगे स्थायी

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कंपनी प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच शनिवार को हुए समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 12.30 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा. बोनस की अधिकतम राशि ₹75,223 और औसत राशि ₹50,160होगी. यह बोनस कंपनी के स्थायी कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों को दिया जाएगा.

    बोनस की राशि वेतन के साथ कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा, 148 अप्रेंटिस को भी स्थायी किया जाएगा. एक हफ्ते में इनकी मेडिकल जांच शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद, इन अप्रेंटिस को अर्का जैन विश्वविद्यालय से डिप्लोमा कराया जाएगा. अगर ये अप्रैंटिस बी टेक या एमबीए कराना चाहते हैं तो उन्हें यह डिग्री भी दिलाई जाएगी.

    375 कर्मियों की स्थायीकरण सूची अक्टूबर में जारी होगी

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    बोनस समझौते के साथ ही यह भी तय किया गया कि अगली बार 325 बाई सिक्स कर्मचारियों की स्थायीकरण सूची निकाली जाएगी. पहले यह संख्या 225 तय थी, लेकिन समझौते के दौरान 150 अतिरिक्त कर्मियों को शामिल करने पर सहमति बनी. ज्ञात हो कि 25 जनवरी 2024 को रांची में श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा और उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद की उपस्थिति में हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत तीन वर्षों में 2700 बाई सिक्स कर्मचारियों को स्थायी करने पर सहमति बनी थी.

    बोनस समझौते पर टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रवींद्र, एचआर हेड, आइआर हेड, और लीगल हेड ने हस्ताक्षर किए.वहीं वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष, महामंत्री आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    148 apprentices and 150 additional 6 will be made permanent Jamshedpur: 12.30% bonus in Tata Motors maximum ₹75223 will be available
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group