Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: डॉक्टर की पढ़ाई कर रही जमशेदपुर की छात्रा से रांची में दुष्कर्म, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गयी थी, केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला कर की गयी ज्यादती, आरोपी फरार
    Breaking News

    Jamshedpur: डॉक्टर की पढ़ाई कर रही जमशेदपुर की छात्रा से रांची में दुष्कर्म, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गयी थी, केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला कर की गयी ज्यादती, आरोपी फरार

    News DeskBy News DeskApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. रांची के बरियातू स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की पढ़ाई कर रही जमशेदपुर की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. यह घटना हरमू क्षेत्र के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुई बताई जा रही है. पीड़िता ने अपने दोस्त दानिश पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

    यह घटना नौ अप्रैल की है। प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा को उसके दोस्त ओली ने 9 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में बुलाया था। उसे बताया गया था कि इस पार्टी में अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी, जिससे वह निश्चिंत होकर वहां पहुंची. लेकिन जब वह मौके पर पहुंची तो वहां केवल उसके कुछ दोस्त ही मौजूद थे, जिनमें ओली, सदाब, फबाद और दानिश शामिल थे। यह पूरा कार्यक्रम गोकुल वाटिका के एक फ्लैट में आयोजित किया गया था।

    केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ देने का आरोप
    छात्रा का आरोप है कि पार्टी के दौरान रात करीब आठ बजे केक काटा गया. केक खाने के बाद उसे अचानक तेज भूख और सुस्ती महसूस होने लगी। इसके बाद उसे पिज्जा दिया गया, जिसे खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। पीड़िता ने दावा किया है कि केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे वह धीरे-धीरे बेहोशी की स्थिति में चली गई।

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    कमरे में ले जाकर किया गया अपराध
    पीड़िता ने बताया कि नशे की हालत में वह कमरे में जाकर सो गई थी। इसी दौरान आरोपी दानिश कमरे में आया और दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने हल्का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन नशे के कारण वह खुद को बचा नहीं सकी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    सुबह हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    अगली सुबह जब छात्रा को होश आया तो उसकी हालत बेहद खराब थी और वह खून से लथपथ थी। उसने तुरंत अपने दोस्त ओली को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे हॉस्टल पहुंचाया गया, लेकिन रक्तस्राव बंद नहीं होने पर उसकी सहेली ने उसे रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मामला पुलिस तक पहुंचा।

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीड़िता ने लालपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दानिश और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पार्टी में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में दुष्कर्म किया गया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A medical student from Jamshedpur was raped in Ranchi. She had gone to a friend's birthday party and was drugged and raped after being fed cake and pizza. The accused is absconding. Jamshedpur: डॉक्टर की पढ़ाई कर रही जमशेदपुर की छात्रा से रांची में दुष्कर्म आरोपी फरार केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला कर की गयी ज्यादती दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गयी थी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026

    HighCourt Dicision: JSSC CGL परीक्षा से हुई भर्तियां, CDPO की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक

    August 21, 2026

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group