


Jamshedpur.जमशेदपुर के बारीडीह में एक युवक के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं, बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) का शनिवार को जन्मदिन था। इसी खुशी का आशीर्वाद लेने के लिए वे अपने दोस्तों विकास रजक (22) और कैप्टन शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर जा रहे थे। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में दोनों युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे।
आधी रात के वक्त चांडिल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन कुमार और विकास रजक को मृत घोषित कर दिया।
बाइक चला रहे कैप्टन शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। अमन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि विकास बजाज फाइनेंस में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत था। घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



