Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Chunav Counting: शुरुआती रुझानों में झामुमो को झारखंड में 51 सीट पर बढ़त, जमशेदपुर पश्चिमी में सरयू राय ने बन्ना को पछाड़ा, पूर्वी में पूर्णिमा को बढ़त, डॉ अजय पिछड़े
    Breaking News

    Jamshedpur Chunav Counting: शुरुआती रुझानों में झामुमो को झारखंड में 51 सीट पर बढ़त, जमशेदपुर पश्चिमी में सरयू राय ने बन्ना को पछाड़ा, पूर्वी में पूर्णिमा को बढ़त, डॉ अजय पिछड़े

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती शनिवार को डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुई और शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 29 सीट पर जबकि झामुमो 51 सीट पर आगे है. पूर्वी सिंहभूम की जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार सरयू राय ने बढ़त बना ली है. 2 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 7,788 वोट से पिछड़ गए हैं. सरयू राय को अब तक 13,082 वोट प्राप्त हुए हैं, तो बन्ना गुप्ता को 5,294 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार शंभुनाथ चौधरी हैं. उनको 2 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद 434 वोट मिले हैं. 23 उम्मीदवार अब तक 100 वोट का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं. विकास सिंह को मात्र 94 वोट मिले हैं. 25 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं.

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर पहले भी सरयू राय और बन्ना गुप्ता का मुकाबला होता रहा है. वर्ष 2019 में सरयू राय अपनी परंपरागत जमशेदपुर पश्चिम सीट छोड़कर जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े. इस बार वह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़े. यहां जदयू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया था. जमशेदपुर पूर्वी में पूर्णिमा को बढ़त है. वह 13902 वोट लेकर आगे चल रही हैं. डॉक्टर अजय को 5469 वोट मिले हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Chunav Counting: In initial trends JMM has lead on 51 seats in Jharkhand Purnima has lead in East. Saryu Rai defeated Banna in Jamshedpur West
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group