Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक समेत जुटे नेता
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायक समेत जुटे नेता

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    राष्ट्रसेवा और सिद्धांतों के लिए याद किए गए अटल

    कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

    हिंदी को वैश्विक मंच पर दिलाई पहचान : विद्युत महतो

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भारत माता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि 1977 में विदेश मंत्री रहते हुए वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर हिंदी को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई।

    उन्होंने कहा कि अटल जी की कार्यशैली सरल, सहज और सिद्धांतनिष्ठ थी। उन्होंने कभी अपने मूल विचारों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। सांसद ने अटल सरकार के कार्यकाल और 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

    Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?

    अटल जी के कारण अस्तित्व में आया झारखंड : पूर्णिमा साहू

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के देश निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुआ, जिससे राज्य की जनता को अलग पहचान मिली।

    उन्होंने कहा कि अटल जी का राजनीतिक जीवन और उनका विचार दर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

    भारतीय राजनीति में सुचिता और राष्ट्रवाद के प्रतीक

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सुचिता, संवेदना और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत वैचारिक और राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्थापित करने में अटल जी की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक संगठन के विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया।

    कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, रीना चौधरी, काली शर्मा, संजीव कुमार, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, बिनोद राय, अमित मिश्रा, विकास शर्मा, नीरज शर्मा, सुमित शर्मा, उपेंद्र गिरी, धर्मेंद्र प्रसाद, श्वेता कुमारी, शशांक शेखर, राजपति देवी, अजय श्रीवास्तव और किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary Atal Vajpayee and Jharkhand Atal Vajpayee Contributions Atal Vajpayee Death Anniversary 2026 Atal Vajpayee Ideology Atal Vajpayee Legacy Atal Vajpayee Memorial Atal Vajpayee News Atal Vajpayee Tribute Atal Vajpayee Tribute Jamshedpur Bharat Ratna Atal Vajpayee Bjp /jamshedpur BJP Jamshedpur news bjp news jharkhand BJP Tribute Programme Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee Indian Politics Jamshedpur Jamshedpur BJP: Jamshedpur news Jamshedpur politics Jamshedpur today news jharkhand bjp Jharkhand Formation Jharkhand Politics kolhan news Nationalism India Purnima Sahu Sakchi BJP Office Sakchi news Vidyut Varan Mahato अटल बिहारी वाजपेयी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?

    August 19, 2026

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    August 19, 2026

    Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?

    August 19, 2026

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    August 19, 2026

    Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

    August 19, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, कैश वैन से 93 लाख लूटकांड व हत्या से जुड़ा है मामला

    August 19, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही, कई पार्षदों ने मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group