Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :गोलमुरी क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था पर गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur News :गोलमुरी क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था पर गोलमुरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में गिरती विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक अव्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका, लॉटरी और अड्डेबाजी से आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हैं।

    सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र में वयाप्त विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गोलमुरी क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका-लॉटरी और जगह-जगह अड्डेबाजी से आम नागरिक भयभीत हैं। बजरंग नगर व केबुल बस्ती क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा, केबुल कंपनी में दिनदहाड़े चोरी, तथा गोलमुरी बाजार क्षेत्र में रात होते ही असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है। ट्रैफिक की स्थिति भी गंभीर है। केरला समाजम स्कूल और सेंट जोसेफ हाई स्कूल के सामने सुबह और छुट्टी के समय भारी जाम लगता है। आकाशदीप प्लाजा स्थित मिराज सिनेमा के सामने सड़क पर दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। लोग चौक एवं सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर मॉल और सिनेमा हॉल चले जाते हैं, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे, आसपास के लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ स्कूल और बाजार क्षेत्र में नियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर जनता को राहत दी जाए।

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि गोलमुरी क्षेत्र में अपराधियों और नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। वहीं, केरला समाजम और सेंट जोसेफ स्कूल के सामने एवं मिराज सिनेमा के पास ट्रैफिक की स्थिति पूरी तरह से चरमराई हुई है। इन सब समस्याओं को लेकर प्रशासन से उचित समाधान की मांग की है, यदि प्रशासन शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है, तो जनहित के इन मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, मंडल महामंत्री अशोक सामंत, श्रीनू राव, अभिमन्यु सिंह, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, अमिश अग्रवाल, सीनू राव, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, अमरेंद्र कुमार, सन्नी सिंह चौहान, बिमला साहू, चंद्रकांता सिंह, इंदरजीत सिंह, मोहम्मद नौशाद, दीपक मुखर्जी, नौशाद खान, रबिन्द्रनाथ घोष, पीजुश पॉल, खतीब खान, अनिल सिंह , राकेश गिरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : घाटशिला में नशे में कार चालक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, इलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्ची की मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group