Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव
    Breaking News

    Jamshedpur News :तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार जीत के बाद जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को शहर के साकची स्थित जिला कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति नारों के साथ भव्य विजयोत्सव मनाया।

     ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, लड्डू और झालमुड़ी का वितरण

    महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और “जय श्री राम” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशियां बांटी गईं। जश्न को और खास बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी भी बनाई और साझा की। महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी उत्सव में खास रही।

     नेतृत्व और रणनीति को दिया श्रेय

    इस मौके पर संजीव सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी संगठन की मजबूत रणनीति के कारण यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है। उन्होंने अमित शाह के पश्चिम बंगाल में किए गए व्यापक प्रवास और रणनीतिक प्रयासों की भी सराहना की।
    उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के लंबे कार्यकाल से परेशान जनता ने बदलाव का निर्णय लिया है।

    Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां

    विकास और स्थिरता की राजनीति पर जनता की मुहर

    प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस जीत को राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए स्थिर और निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है।

    असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार मिली सफलता को उन्होंने विकास और कानून-व्यवस्था में जनता के विश्वास का प्रमाण बताया। वहीं, पुडुचेरी में भी भाजपा को मिला समर्थन पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

     विचारधारा और कार्यकर्ताओं के समर्पण को नमन

    संजीव सिन्हा ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जनता द्वारा मिली सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

    Jamshedpur News :बंगाल में ‘दूसरी आजादी’ का जनादेश: रघुवर दास

    जिम्मेदारी भी बढ़ी

    नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह जीत केवल जश्न का अवसर नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah Bengal strategy Assam election BJP win BJP Puducherry win news BJP victory celebration Jamshedpur BJP victory sweets distribution BJP win West Bengal Assam Puducherry BJP workers celebration India BJP workers उत्सव election results India BJP win Hemanta Biswa Sarma Assam victory Indian election results BJP Indian politics latest news Jamshedpur BJP celebration news Jamshedpur Political News jharkhand bjp news Narendra Modi leadership victory political celebration India Puducherry BJP government West Bengal BJP success चुनाव परिणाम भाजपा जीत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल में ‘दूसरी आजादी’ का जनादेश: रघुवर दास

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :बिरसानगर पीएम आवास: मई में ही मिलेगा घर का सपना, चाबी सौंपने का आश्वासन

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल में ‘दूसरी आजादी’ का जनादेश: रघुवर दास

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :बिरसानगर पीएम आवास: मई में ही मिलेगा घर का सपना, चाबी सौंपने का आश्वासन

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

    May 4, 2026

    Jharkhand News :भीषण गर्मी पर सख्त मुख्यमंत्री,पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

    May 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group