Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर
    Breaking News

    Jamshedpur News :संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR

    समर्पण, संतुलन और संकल्प—इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने JPSC परीक्षा में शानदार 30वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने पति कन्हैया कुमार और अपनी तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका के साथ शिरकत किया।

    अंकिता कुमारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं तथा टेल्को निवासी बिनोद तिवारी और सीमा देवी की पुत्री हैं। स्कूली शिक्षा टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय से प्राप्त किया है। अंकिता का विवाह वर्ष 2021 में बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर के आदर्श ग्राम सिमरिया में हुआ। निजी दायित्वों, अध्ययन और मातृत्व—तीनों को संतुलित करते हुए इस डिप्टी-कलेक्टर तक पहुँचना उनके अदम्य जज़्बे को दर्शाता है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    समारोह के दौरान अंकिता भावुक हो उठीं। उन्होंने अपने माँ–पिता के संघर्षों को याद करते हुए कहा —“आज जो भी मैंने हासिल किया है, वह मेरे माता-पिता के अथक प्रयासों, संस्कारों और त्याग का परिणाम है। मेरे पति का सहयोग और मेरी बेटी की मासूम मुस्कान ने मुझे हर कठिन घड़ी में आगे बढ़ने की शक्ति दी।”

    उन्होंने इस उपलब्धि को परिवार के समर्पण और अपने सामर्थ्य की संयुक्त जीत बताया। झारखंड की जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता है—निष्पक्षता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    अंकिता की इस उपलब्धि से टेल्को और पूरे जमशेदपुर में खुशी की लहर है। उनका यह सफर न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कठिनाइयों के बीच भी लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ankita Kumari Appointment Ceremony Jharkhand Begusarai Simaria Village Deputy Collector Appointment Family Support Story Hard Work Dedication IAS Motivation Hindi Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur Success Story Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE Jharkhand Administrative Service JPSC News 2025 JPSC Rank 30 JPSC Topper Success Journey India Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS UPSC/JPSC Motivation Vidya Bharati Chinmaya School Women Empowerment Story Women in Administration अंकिता कुमारी उप-समाहर्ता नियुक्ति जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर सफलता जमशेदपुर समाचार झारखंड प्रशासनिक सेवा टाटा की खबर टाटा समाचार टेल्को जमशेदपुर डिप्टी-कलेक्टर प्रशासनिक अधिकारी अंकिता प्रेरणादायक कहानी बेटियों की प्रेरणा भाजपा नेता अंकित आनंद बहन माता-पिता का संघर्ष मोरहाबादी मैदान रांची संघर्ष से सफलता सरकारी नौकरी प्रेरणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group