Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यकतानुरूप स्लाइडिंग बैरियर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर्स, साइनेज लगाने का निर्देश

जमशेदपुर।

 जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला  सुनील चंद्र समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर विमर्श किया गया ।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव

90 दिनों के भीतर हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित 27 मामलों पर प्रभावित परिवारों को 90 दिनों के भीतर मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम को दिया गया । उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट या अन्य कागजात आदि के लिए पीड़ित परिजनों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर टाइम बाउंड कार्य करें।

READ MORE :Jamshedpur :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जल संकट: छह दिन बाद भी गंदे पानी की सप्लाई, विभागीय लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग

बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने

बैठक में दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने, सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने हेतु भी निर्देशित किया गया । गुड समारिटन को 5 हजार रू तक प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, गुड समारिटन को कानूनी कार्रवाई से अलग रखा जाता है, इसकी भी जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया ।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में हाईवे किनारे पार्किंग, गलत साइड में ड्राइविंग व ओवरस्पीड प्रमुख कारण पाया गया । सभी दुर्घटनास्थलों की क्रमवार समीक्षा कर एहतियातन कदम उठाये जाने का निदेश एनएचएआई एवं पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप मिरर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, स्लाइडिंग बैरियर लगाने की बात कही गई ताकि वाहनों की गति धीमी होने से दुर्घटनाओं में कमी आए । मई माह में घटित 29 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मृत्यु एवं 12 व्यक्ति घायल हुए। वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, हाईवे में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय जरूर किए जायें जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हो ।

READ MORE :Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

312 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, करीब 22 लाख रू. जुर्माना वसूला गया

मई माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 312 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में लगभग 22 लाख रू. जुर्माने की वसूली की गई । 3346 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गए जिनमें 2842 पुरूष एवं 504 महिलाएं हैं ।

बैठक में डीटीओ धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी  कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण  दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  पंचानन उरांव, डीएसपी  भोला प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक,टाटा स्टील व जुस्को के प्रतिनिधि तथा बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Exit mobile version