Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं का योकोहामा में प्लेसमेन्ट
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं का योकोहामा में प्लेसमेन्ट

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में दिनांक 6 फरवरी को ए टी सी टार्यस योकोहामा का आगमन कैम्पस ड्राइव के लिए हुआ । अन्तिम वर्ष की 246 छात्राओं का प्लेसमेन्ट ड्राइव में रजिस्ट्रेशन हुई। कुल 121 छात्राओं का प्लेसमेन्ट हुआ । माननीय कुलपति महोदया ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षो में छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। I प्लेसमेन्ट को – ऑडिनेटर डॉ रत्ना मित्रा ने भी प्लेसमेन्ट के लिए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी । प्लेसमेन्ट के संदर्भ में डॉ कामिनी कुमारी, डॉ मनीषा टाइटस, श्री रितेश एवं स्पेशल इनवैटी के रूप में डॉ० छगनलाल की भी अहम भूमिका रही है।

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में दिनांक 05 फरवरी 2026 को वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा “टॉक ऑन बजट 2026” नामक शैक्षणिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व एनईपी बी.कॉम आठवें सेमेस्टर एवं एम.कॉम के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बी.कॉम आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उनके रिसर्च वर्क एवं डिसर्टेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

    कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रोफेसर) अंजिला गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आरंभ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं एक सुमधुर गीत के साथ हुई, जिससे एक गरिमामय एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसके उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शैक्षणिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

    श्री किशोर गोलछा ने अपने वक्तव्य में बताया कि केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पूरे राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि राजस्व कहाँ से प्राप्त होगा और उसका उपयोग किस प्रकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट 2026 एक भविष्य उन्मुख बजट है, जो भारत @2047 के विजन तथा स्वतंत्रता के 100 वर्षों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    मुख्य वक्ता श्री सुरेश सोंथालिया ने बजट को तकनीकी विषय न मानते हुए इसे घरेलू बजट से जोड़कर सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि बजट 2026 का प्रमुख उद्देश्य देश का समग्र विकास है, जिसमें निर्यात वृद्धि (विशेष रूप से ग्रीन स्टील), पर्यटन विकास, टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, राष्ट्रीय अवसंरचना, झारखंड पर विशेष फोकस, कर सुधार, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लगभग 25 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी से ऊपर आए हैं तथा मनरेगा के कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं।

    अधिवक्ता पियूष चौधरी ने बजट 2026 को युवा शक्ति बजट बताते हुए कहा कि महिलाएँ केवल भागीदार नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा, महिला सुरक्षा, तकनीक आधारित विकास, मेडिकल टूरिज्म हब, जीएसटी एवं कर प्रणाली के सरलीकरण, अनुपालन में सहजता तथा निवेश एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कार्यक्रम के दौरान एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पूर्व में आयोजित जीएसटी सेमिनार में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा “टॉक ऑन बजट 2026” कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

    यह कार्यक्रम डीन डॉ. दीपा शरण एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का समापन डॉ. छगन लाल अग्रवाल द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुश्री भावना कुमारी एवं सुश्री जयंती प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुश्री अंशु वर्मा, सुश्री रेखा अग्रवाल, सुश्री सुमन कुमारी सहित एम.कॉम एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group