Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: एयर रेड मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की संयुक्त तैयारी, महारानी मेंशन में चला राहत-बचाव अभियान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: एयर रेड मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की संयुक्त तैयारी, महारानी मेंशन में चला राहत-बचाव अभियान

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर

    आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को सिविल डिफेंस एयर रेड मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। सीएच एरिया स्थित महारानी मेंशन को अभ्यास स्थल बनाया गया, जहां एयर रेड अलर्ट के बाद सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन का वास्तविक परिस्थितियों की तरह अभ्यास किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया।

    कंट्रोल रूम से उपायुक्त ने संभाली कमान

    अपराह्न 4:00 बजे एयर रेड की सूचना मिलते ही जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन साकची थाना स्थित जिला कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां से उन्होंने पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम में सिटी एसपी ललित मीणा, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा, सिविल डिफेंस के नोडल पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    अलर्ट मिलते ही सभी एजेंसियां हुईं सक्रिय

    आपात स्थिति की सूचना के बाद जिला कंट्रोल रूम से अग्निशमन सेवा, पुलिस, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर दी गई।

    JAMSHEDPUR NEWS: ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीतारामडेरा में महिला सहित तीन गिरफ्तार

    महारानी मेंशन में चला सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

    अपराह्न 4:05 बजे सायरन बजते ही सीएच एरिया स्थित महारानी मेंशन में राहत एवं बचाव अभियान शुरू हुआ। सिविल डिफेंस, अग्निशमन सेवा, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने प्रभावित लोगों की खोज, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

    लगभग 4:13 बजे उपायुक्त, सिटी एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तथा पूरे अभियान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करीब 25 मिनट तक चले इस अभ्यास के दौरान सभी घायल एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: मलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के साथ हुई अहम बैठक

    आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने का उद्देश्य

    उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, आपदा या युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना तथा उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना था। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास वास्तविक आपदा के समय त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Raid Mock Drill Air Raid Siren Arnav Mishra breaking news CH Area Civil Defence Civil Defense Drill Disaster Management Disaster Response District Administration east singhbhum Emergency Management Emergency Preparedness Emergency Response Fire Services Google Discover Google News Health Department Jamshedpur news Jharkhand news Lalit Meena Maharani Mansion Mock Exercise Police Department public safety Rajeev Ranjan Rescue Operation Sakchi Control Room Search and Rescue Traffic police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीतारामडेरा में महिला सहित तीन गिरफ्तार

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीतारामडेरा में महिला सहित तीन गिरफ्तार

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एयर रेड मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की संयुक्त तैयारी, महारानी मेंशन में चला राहत-बचाव अभियान

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शहर में बढ़ते अपराध, चोरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज निराधार मुकदमों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group