Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर
जिले में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE :Chaibasa: चाईबासा में नशे में धुत युवक ने लहराया पिस्टल, पहले एक बच्चे पर पिस्टल तानी, फिर शुरू कर दी हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

समन्वय और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच समन्वय की कमी से योजनाओं की गति बाधित होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी योजना केवल कागजों में न रह जाए, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी आपस में तालमेल बैठाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने सभी प्रखंडों में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस आयोजित करने का निर्देश भी दिया।

READ MORE :Jamshedpur: भुइयांडीह के निर्मलनगर में सुबह-सुबह गिर गया घर, सोये अवस्था में परिवार के तीन लोग दबे, बुजुर्ग महिला गंभीर, एमजीएम में भर्ती

भू-अर्जन और निर्माण कार्यों में तेजी

कल्याण, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के लिए जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही गई। डूमरिया के लखाईडिह में बने छात्रावास का 15 दिनों के भीतर उद्घाटन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

READ MORE :Jharkhand: हर दिन 2-3 लाख रुपये अवैध वसूली; हर ट्रक से 500-800 रुपये की उगाही, पुलिस की चुप्पी से आक्रोश, अब DGP के पास पहुंची शिकायत

शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य में लगे रहें, उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में न जोड़ा जाए। गुड़ाबांदा और पोटका के दूरस्थ स्कूलों में पेयजल और सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही स्कूलों में किचन गार्डन, पोषण वाटिका, और स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों की हिमोग्लोबिन, आंख, त्वचा, ऊंचाई और वजन की जांच कर हेल्थ कार्ड बनाने को कहा गया। बच्चों के लिए छात्रवृत्ति वितरण में बैंकिंग त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया गया।

READ MORE :Jamshedpur News :हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था हुआ अमरनाथ यात्रा पर रवाना

सामाजिक कल्याण और श्रम विभाग को निर्देश

सेविका-सहायिका के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
प्रवासी श्रमिकों की दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा दिलाने के लिए 2 घंटे में सत्यापन और उसी दिन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश श्रम अधीक्षक को दिया गया।

READ MORE :सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

पर्यटन विभाग को भवनों और संसाधनों की बेहतर उपयोगिता सुनिश्चित करने की बात कही गई। पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुकों से फीडबैक लेने और पशुधन बीमा के सर्वे की रिपोर्ट देने को कहा गया।सभी विभागों को प्रखंड और अंचल स्तर पर मरम्मत, रखरखाव, 108 एंबुलेंस, ममता वाहन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. सहिर पाल, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version