Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ में फादर मैक्ग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर के विद्यार्थियों को मिला सर्टिफिकेट
    Breaking News

    Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ में फादर मैक्ग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर के विद्यार्थियों को मिला सर्टिफिकेट

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में फादर मैक्ग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर के चौथे बैच का प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ. इसमें उन सभी 35 युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जिन्होंने संस्थान से छह माह में हुनरमंद होने का कोर्स किया. इन छह माह में उन्हें कंप्यूटर व डेटा एंट्री, गारमेंट व फैशन डिजाइनिंग और प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग की ट्रेनिंग दी गई.

    READ MORE :Jamshedpur News :सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन, सवर्ण आयोग व भाजपा में सवर्ण मोर्चा की मांग

    छह माह सफलता पूर्वक उक्त कोर्स को करने के बाद सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज, एसजे, प्रोविंशियल फादर. जेरी कुटिना एसजे, स्किल सेंटर के संयोजक फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक . संजय पात्रो, जेवियर कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक फादर प्रवीण जोस, फादर जोसेफ मैथ्यू, प्रो. सुनील सारंगी और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर के चीफ स्ट्रैटेजी एवं एचआर हेड हरभजन सिंह शामिल थे. फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने स्वागत भाषण में बताया कि यह पहल एक्सएलआरआइ की प्लेटिनम जुबली के दौरान शुरू की गई थी, और इसे फादर. मैक्ग्राथ के नाम पर समर्पित किया गया है, जो मजदूर वर्ग के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं.

    READ MORE :Jamshedpur News :नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे गिरिराज सिंह, 1700 छात्रों को डिग्री और 120 को गोल्ड मेडल प्रदान

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक उत्थान के प्रति एक्सएलआरआइ की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. वहीं, फादर प्रवीण जोस ने बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी. कई छात्र शुरुआत में अनिश्चित थे, लेकिन अब वे आत्मविश्वास और नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. कुछ को नौकरी के प्रस्ताव भी मिले हैं. इधर, हरभजन सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में सही दृष्टिकोण और स्किल के साथ स्वरोजगार और इंडस्ट्री में नौकरी के कई अवसर मौजूद हैं. कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया.

    READ MORE :Raghubar Das: भोगनाडीह पहुंचे रघुवर दास, जनचौपाल में हुए शामिल, राज्य में पेसा एक्ट लागू नहीं करने के लिए हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार

    यह एक शुरुआत, न कि अंत : डायरेक्टर

    डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि नई शुरुआत है. समाज में अवसर की कमी नहीं, जरूरत है आत्मविश्वास और मार्गदर्शन की. उन्होंने छात्रों से अपने सपनों का पीछा करने और उदाहरण बनने का आह्वान किया.
    —-

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    किस कोर्स के कितने विद्यार्थियों को मिला सर्टिफिकेट

    – कंप्यूटर व डेटा एंट्री – 27
    – गारमेंट व फैशन डिजाइनिंग- 3
    – प्लंबिंग एवं इलेक्ट्रिकल वायरिंग- 5


    –

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news JAMSHEDPUR XLRI NEWS एक्सएलआरआइ एक्सएलआरआइ की खबर एक्सएलआरआइ न्यूज जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group