Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :” एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण
Breaking News

Jamshedpur News :” एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

"हर वर्ष एक पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति हमारा सबसे सरल, सार्थक और सबसे बड़ा योगदान है।" — प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता
News DeskBy News DeskJune 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अपने संबोधन में कुलपति महोदया ने कहा, “हर वर्ष एक पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति हमारा सबसे सरल, सार्थक और सबसे बड़ा योगदान है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और जीवन का आधार बनता है। आइए, हम सभी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं।”
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व, प्रकृति और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कुलपति महोदया ने इस अवसर पर पौध उपलब्ध कराने के लिए सारंडा वन प्रमंडल के प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) श्री अभिरूप सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले महीनों में कोल्हान विश्वविद्यालय एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर सहयोगात्मक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण बेहरा, डॉ. शोभित रंजन, डॉ. दारा सिंह गुप्ता, डॉ. तपन खानरा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शिमंता राय, प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. नितेश महतो, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) निदेशक डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. सुचित्रा बेहरा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त केशर छेत्री, गोपीनाथ बोदरा, आकाश सिंह, अमित दास, दामोदर दास, कृष्णा बारी, गोपाल गोप, सज्जन ठाकुर, सत्य प्रकाश, बिरसिंह, मानसा मुर्मू, गुलशन सुंडी एवं अमरदीप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस निदेशक डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने सारंडा वन प्रमंडल के डीएफओ श्री अभिरूप सिन्हा तथा श्री सुमित सिन्हा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के वृक्षारोपण अभियान हेतु पौध उपलब्ध कराने में उनके सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत् पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026

Kolkata Airport के शौचालय में बम की धमकी वाला नोट मिला, सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया, जानें मामला?

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group