Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026Updated:June 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पैरा खेलों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा भारत में समावेशी खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज अहमदाबाद, गुजरात में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल की गई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (SAG), आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) एवं गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन (GSAA) के मध्य सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।

    यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10 सितंबर 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष पैरा तीरंदाज अपनी प्रतिभा, कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन न केवल खेल उत्कृष्टता का मंच बनेगा, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की असाधारण क्षमताओं, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का भी अवसर प्रदान करेगा।

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा तथा गुजरात के उप मुख्यमंत्री harsh संघवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन के महत्व और भारत में पैरा खेलों के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया।

    Hyundai World Archery Para Series का आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेशिता, समान अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण का एक वैश्विक संदेश है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, अपने कौशल को निखारने तथा विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही यह आयोजन समाज में यह संदेश भी देगा कि खेल किसी भी प्रकार की शारीरिक सीमाओं से परे प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्सव है।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    भारत ने पिछले कुछ वर्षों में पैरा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। ऐसे में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी देश में पैरा तीरंदाजी के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का कार्य करेगी। यह आयोजन खेल अवसंरचना, खेल पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के क्षेत्र में गुजरात की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा।

    कार्यक्रम में गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के सचिव डॉ. राहुल बाबूलाल गुप्ता, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के सचिव एवं महानिदेशक श्री आई.आर. वाला, World Archery Para Series के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र नानावटी, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव श्री अनिल कामनेनी, प्रशासनिक अधिकारी श्री गुंजन अबरोल तथा संयुक्त सचिव श्री संदीप जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ahmedabad Sports News Archery Association of India Archery Event Ahmedabad Arjun Munda Divyang Athletes GSAA Archery Gujarat Sports Authority Gujarat Sports News Harsh Sanghavi Hyundai World Archery Para Series Inclusive Sports India Para Sports Development International Archery Tournament Para Archery Championship Para Archery India Para Athletes Competition Para Sports India SAG Gujarat Sports News India World Archery Para Series 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group