Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jamshedpur:जमशेदपुर पश्चिमी की जनता के पास दो विकल्प है ‘भगोड़ा या बेटा’ – बन्ना गुप्ता
Elections

Jamshedpur:जमशेदपुर पश्चिमी की जनता के पास दो विकल्प है ‘भगोड़ा या बेटा’ – बन्ना गुप्ता

News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति ईमानदारी और शुचिता का पाठ पढ़ाता हो, उसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए.

सरयू राय कभी बिहार से विधानपरिषद सदस्य बनते हैं. कभी पश्चिमी से चुनाव लड़ते हैं. कभी पूर्वी जमशेदपुर चले जाते हैं. कभी धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगते हैं. जब लोकसभा में दाल नहीं गलती है, तो फिर लौट कर पश्चिमी में आ जाते हैं.असल में वे टिक कर जनहित की राजनीति करने वाले नेता नहीं हैं. हारने के बाद वे बिहार चले जाएंगे. वे भगोड़ा नेता हैं.

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के पास दो विकल्प है कि वे सरयू राय जैसा भगोड़ा नेता को चुने या यहीं पैदा हुए, पले, बढ़े अपने बेटा, अपने भाई बन्ना गुप्ता को चुने.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब वे दोमुहानी संगम की सफाई करवा रहे थे, तो सरयू राय ने कहा कि मैं नदी का पेट चीर रहा हूँ. जब मैं मानगो फ्लाइ ओवर के लिए दिन रात सरकार व टाटा स्टील के अधिकारियों को मना रहा था, तो सरयू राय कहने लगे कि मानगो में फ्लाइओवर की आवश्यकता ही नहीं है. जब मैंने एमजीएम डिमना में सुपर मल्टीस्पेसीयलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करवा दिया तो वे कहते हैं कि हड़बड़ाहट में उद्घाटन किया गया है. यानी विकास के हर काम में केवल कमी निकालना ही सरयू राय का उद्देश्य रह गया है. असल में दूसरों की कमी निकालना उनकी आदतों में शुमार है. वे खुद को चाणक्य कहते हैं, जबकि वे छिद्रान्‍वेषी हैं, जो केवल दूसरों में दोष ढूंढ़ते रहते हैं.

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

अब जमशेदपुर पश्चिमी की जनता के पास दो विकल्प हैं कि जात पात की राजनीति करने एवं झूठा दोषारोपण करने वाले सरयू राय को चुने या विकसित जमशेदपुर के लिए कृतसंकल्पित अपने बेटा बन्ना गुप्ता को चुने.

बन्ना गुप्ता ने किया साकची में जनसम्पर्क

जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता आज साकची पहुंचे. जहां उन्होंने पदयात्रा करते हुए स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क किया. जहां लोगों ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए विजयी होने का आशीर्वाद दिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group