Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: बकाया भुगतान और 16 श्रमिकों की नौकरी की मांग को लेकर टिनप्लेट कंपनी गेट पर प्रदर्शन, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
Breaking News

Jamshedpur: बकाया भुगतान और 16 श्रमिकों की नौकरी की मांग को लेकर टिनप्लेट कंपनी गेट पर प्रदर्शन, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

News DeskBy News DeskMay 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

,Jamshedpur. जमशेदपुर में संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने टिनप्लेट कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन बकाया भुगतान और 16 श्रमिकों की नौकरी की मांग को लेकर किया गया। मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि नर्सरी विभाग में कार्यरत श्रमिक मेसर्स ए.बी. कंस्ट्रक्शन के तहत अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2025 तक काम कर रहे थे।

31 अक्टूबर 2025 को अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। श्रमिकों का आरोप है कि नियमानुसार उन्हें अंतिम भुगतान (फाइनल सेटलमेंट) मिलना चाहिए था, जो अब तक नहीं किया गया है।
श्रमिकों के अनुसार, सेवा समाप्ति के बाद एक अन्य ठेकेदार को छह माह के लिए नर्सरी कार्य का जिम्मा मिला, जिसके तहत वे दोबारा काम करते रहे। वर्तमान में ठेका फिर से ए.बी. कंस्ट्रक्शन को दियागया है, लेकिन ठेका मिलने के बावजूद 16 मजदूरों को काम पर वापस नहीं रखा जा रहा है। उनके बकाया भुगतान भी लंबित हैं।

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने बताया कि वे वर्षों से टिनप्लेट कंपनी में कार्यरत रहे हैं। इस दौरान कई ठेकेदार बदले, लेकिन उन्हें लगातार काम मिलता रहा। अब अचानक काम से हटाए जाने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने प्रबंधन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मजदूरों को काम पर वापस नहीं लिया गया और उनके बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

November 21, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

November 21, 2026

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

November 21, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

November 21, 2026

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group