Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»जामताड़ा के साइबर ठगों फर्जी सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, सिंडिकेट का होगा खुलासा !
Crime

जामताड़ा के साइबर ठगों फर्जी सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, सिंडिकेट का होगा खुलासा !

News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को दबोचा है, जो ठगी के साथ फर्जी आईडी पर खरीदे गए सिम कार्ड का भी बड़ा सप्लायर था. यह शातिर फ्लाइट से असम पहुंचता था और वहां से ट्रेन के जरिए सिम कार्ड लेकर जामताड़ा लौटता था.

फिर वहां से लाए गए फर्जी आईडी के सिम को 1500 से 2500 रुपये में प्रति सिम के हिसाब से साइबर ठगों को बेचता था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शातिर जामताड़ा समेत गिरिडीह, देवघर और झारखंड से सटे बिहार के कई सीमावर्ती जिलों के साइबर अपराधियों को भी ठगी के लिए सिम कार्ड मुहैया करवाता था.

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अगुवाई में छापेमारी के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले अकबर हुसैन के पास से पुलिस टीम ने 377 असम नंबर के सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस बात की जानकारी बुधवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने दी. मेहता ने बताया कि संभवत: यह पूरे प्रदेश मेंं पहला मामला है, जब किसी साइबर अपराधी के पास से इतने बड़े पैमाने पर फर्जी आईडी पर किसी बाहरी प्रदेश से मंगवाए गए सिम कार्ड की खेप बरामद हुई है.

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

एसपी ने बताया कि यह शातिर काफी समय से सीधे तौर पर साइबर ठगी के धंधे में संलिप्त रहा है. उसके खिलाफ 21 अप्रैल 2021 में साइबर ठगी के मामले में जामताड़ा साइबर थाने में केस भी दर्ज है.आरोपित के पास से 377 सिम कार्ड, इंडिगो की फ्लाइट टिकट, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व एक आधार कार्ड बरामद हुआ है.

एसपी मेहता ने बताया कि सिम कार्ड के इस धंधे में कई शातिरों के शामिल होने का अनुमान है. यह असम में कहां से सिम कार्ड लाता था, पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है.

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

असम से सिम कार्ड लाकर वह यहां बेचता था और आन लाइन पैसे वहां के सरगना को भेजता था. अपराधी अकबर हुसैन इस धंधे में काफी समय से अपना हाथ आजमा रहा था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी इन दिनों सिम की बड़ी खेप लेकर जामताड़ा पहुंचा है और इसी आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान उसे करमाटांड़ के मुर्गाबनी गांव के पास से धरदबोचा. आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group