Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l
Breaking News

पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l

News DeskBy News DeskOctober 8, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l
सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेंसल बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में पिछले 1 सप्ताह से बैंक का लिंक फेल है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में दिन-प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान और नाराज है . हेंसल बाजार में मात्र एक ही झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक है .जो लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्रफल के आसपास के सभी लोग लेनदेन इसी बैंक से किया करते है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन यहां तक की स्कूली बच्चों के खाते भी इसी बैंक में है । मनरेगा और सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी खाते इसी बैंक में है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास की राशि भी इसी बैंक के माध्यम से लाभुकों को मिलती है। और आसपास की जनता का कारोबार भी इस बैंक के सहारे ही चलता है। इसका अर्थ है की झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इन इलाकों के लिए काफी महत्व रखता है ।लेकिन इन दिनों जब एक हफ्ता से बैंक में लेनदेन बंद है तो लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होना वाकिफ है।जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है । इन दिनों पिछले 1 हफ्ते से लोग बैंक तो आते हैं पर बैंक कर्मी लिंक फेल होने का हवाला देकर लोगों को निराश कर वापस कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन बुजुर्गों को होती है जो अपनी पेंशन की राशि की निकासी के लिए दो से 3 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर प्रतिदिन हेंसल झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पहुंचते हैं और लिंक फेल होने की वजह से प्रतिदिन उदास होकर वापस अपने घर लौट जाना पड़ता है । लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है यही नहीं सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है ।वहीं जब बैंक मैनेजर से इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की बैंक का लिंक 29 सितंबर से फेल है और इस पर कार्य चल रहा है जो 1 से 2 दिनों में पूर्ण रूप से ठीक हो जाएगा ।उन्होंने अपने ग्राहकों को हो रही परेशानी पर खेद जताया है ।और जल्द से जल्द लिंक ठीक हो जाने की बात कही है। देखना है कि आम जनता की परेशानी कब खत्म होती है या जनता की आक्रोश फूट कर एक दिन भयंकर रूप ले लेती है ।
ए के मिश्र

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026
Recent Post

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

November 4, 2026

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

November 4, 2026

Jharkhand: घर से बाहर जाने से रोकने पर पिता ने बेटे की हत्या की, सोते समय कुदाल से हमला कर मार डाला

November 4, 2026

Jamshedpur: दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, 10 अपराधी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो में घर के अंदर फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव, काफी देर तक खटखटाते रहे दरवाजा, नहीं मिला जवाब, तो छत के रास्ते घर में घुसे परिजन

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group