Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र झरिया के होटल में पढ़ रहे थे अभ्यर्थी, पुलिस ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, 22 लोग पकड़ाये, इसमें 14 अभ्यर्थी
    Breaking News

    Jharkhand: बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र झरिया के होटल में पढ़ रहे थे अभ्यर्थी, पुलिस ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, 22 लोग पकड़ाये, इसमें 14 अभ्यर्थी

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने के बाद यह पूरा रैकेट सामने आया. इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार को धनबाद के तिसरा थाना के निकट पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन में सवार लोगों से पूछताछ में पुलिस को पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली. पता चला कि यह गिरोह रविवार होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र को झरिया के एक लॉज में बैठकर उम्मीदवारों को पढ़वाने का कार्य कर रहा था.

    स्कॉर्पियो पर सवार लोगों से पूछताछ के बाद धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापामारी की. इस दौरान वहां से कुल 22 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, इन हिरासत में लिए गए लोगों में से 14 विद्यार्थी हैं.

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    गिरोह के तार अंतर्राज्यीय स्तर पर जुड़े हो सकते हैं और ये बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे. इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के सरगना व पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है.

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में परीक्षा से संबंधित और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है, जिनमें 272 एडमिट कार्ड, 70 पीस मोबाइल फोन, 40 पीस ब्लूटूथ डिवाइस, कलाई घड़ी, मोबाइल चार्जर, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, एक कार्टून कलम, 10 पीस सोने जैसे पदार्थ का चेन, स्टेशनरी और अन्य कागजात शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14 of whom were candidates. 22 लोग पकड़ाये arresting 22 people Jharkhand: Candidates were studying the Bengal Police recruitment exam question paper in a Jharia hotel. Police busted the fraud gang Jharkhand: बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र झरिया के होटल में पढ़ रहे थे अभ्यर्थी इसमें 14 हैं अभ्यर्थी पुलिस ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026
    Recent Post

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group