Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Congress: दो अक्तूबर से राज्यभर में शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान, प्रदेश अध्यक्ष बोले, विकास के एजेंडे के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
    Headlines

    Jharkhand Congress: दो अक्तूबर से राज्यभर में शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान, प्रदेश अध्यक्ष बोले, विकास के एजेंडे के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.प्रदेश कांग्रेस आनेवाले विधानसभा चुनाव में जिला से पंचायत स्तर पर अभियान तेज करेगी. चुनावी घोषण पत्र और एजेंडे के साथ आम लोगों तक पहुंचेंगे. गुरुवार को सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें चुनावी अभियान को लेकर रणनीति बनी. प्रदेश के आला नेताओं के साथ भावी कार्यक्रम पर चर्चा हुई. पार्टी आनेवाले समय में अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को जवाबदेही देगी. महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दो अक्तूबर से कांग्रेस का चुनावी अभियान राज्य भर में शुरू होगा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमें राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है.

    कहा कि जनता की समस्याओं को जड़ से जानना और उसके निराकरण का रास्ता हमें इस अभियान से ही तय करना है. विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड की अस्मिता के सवाल पर यह चुनाव लड़ा जायेगा. झारखंडी मान सम्मान की रक्षा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आधार होगा. अभियान समिति के अध्यक्ष श्री सहाय ने कहा कि अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाना है. संविधान की मूल प्रस्तावना की रक्षा हमारे अभियान का मूल मकसद है.

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    उन्होंने कहा कि संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों की अस्मिता को विरोधी दल खतरे में डाल रहे हैं. अधिकारों के हनन का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे तत्वों से सावधान रहने और उनके खिलाफ जनता को जागरूक करना हमारा मकसद होगा. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदीप कुमार बलमुचु, ममता देवी, रवींद्र सिंह,राकेश सिन्हा, शहजादा अनवर, भीम कुमार, डॉ राजेश गुप्ता, रमा खलखो, गीताश्री उरांव, निरंजन पासवान, अनुपमा सिंह, दयामणि बरला, अभिलाष साहू, गजेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Congress: Congress election campaign will start across the state from October 2 reach the last person with the agenda of development state president said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भगवान जगन्नाथ का भव्य महास्नान, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक; 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे महाप्रभु

    June 29, 2026

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group