Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand vidhansabha: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    Breaking News

    Jharkhand vidhansabha: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही निर्धारित तिथि से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने इससे पहले दोपहर तक के लिए और फिर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की थी। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायक आसन के करीब आकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच जारी है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के सुधार प्रस्तावों को मान लिया है। सोरेन ने कहा, सरकार परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहती है और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है।

    मुख्यमंत्री के संक्षिप्त बयान के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 अगस्त की निर्धारित अवधि से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी और कहा कि उन्हें भारी मन और पीड़ा के साथ यह फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा विधायकों ने राज्य में सोमवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया। विपक्षी विधायक सदन के बीचोंबीच आ गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने हिंसा की। यादव के इस आरोप के बाद भाजपा के सदस्य भी सदन के बीचोंबीच आकर प्रदर्शन करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भाजपा सदस्य अपनी-अपनी सीट पर लौटने को तैयार नहीं हुए।

    हंगामे के बीच महतो ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों के साथ कथित ज्यादती को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन से जवाब मांगा। उन्होंने लाठीचार्ज एवं पानी की बौछार करने तथा आंसू गैस के गोले दागने का मुद्दा उठाया। हंगामा लगातार जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    हजारों अभ्यर्थियों और विद्यार्थियों ने सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च निकाला, कई अवरोधकों को पार कर लिया तथा पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Legislative Assembly: Uproar in the House over action taken against students; proceedings adjourned sine die. Jharkhand vidhansabha: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा में हंगामा सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: समाजसेवी जगदेव प्रसाद बरनवाल का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: ईद मिलादुन्न नबी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस रूट 7 जोन में बांटा गया

    August 24, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण

    August 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group