Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: नक्सलियों के खिलाफ फिर से झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: नक्सलियों के खिलाफ फिर से झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य में नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर से झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा कार्रवाई के लिए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रांची में समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान सीनियर अधिकारियों ने जिलों के एसपी से उनके क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को लेकर जानकारी ली. वहीं, नक्सल परिदृश्य पर व्यापक रूप से चर्चा की. साथ ही संबंधित जिलों के एसपी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों और स्प्लिंटर ग्रुप के सदस्यों की सूचना एकत्र कर नक्सल विरोधी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं, थाना स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने को कहा गया. इसके अलावा हाल के दिनों में जेल से रिहा और जमानत पर छूटे नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर करने और उनके मददगारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
    समीक्षा बैठक में आइजी अभियान डॉ माइकल राज एस, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आइजी मनोज कौशिक, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आइजी साकेत कुमार सिंह, एसटीएफ आइजी अनूप बिरथरे, एसटीएफ डीआइजी इंद्रजीत महाथा, विशेष शाखा डीआइजी मनोज रतन चौथे व कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा मौजूद थे. इनके अलावा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से बोकारो प्रक्षेत्र के आइजी क्रांति गड़देशी, पलामू प्रक्षेत्र के आइजी सुनील भास्कर के अलावा रेंज के डीआइजी के साथ ही बोकारो, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, सरायकेला और खूंटी के एसपी व पदाधिकारी शामिल हुए.

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal: Jharkhand Police and CRPF are again preparing for a major action against Naxalites
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group