Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: दो युवतियां और एक युवक की मौत के मामले की जांच के लिए SIT गठित, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने लगाये ये आरोप
    Breaking News

    Jharkhand: दो युवतियां और एक युवक की मौत के मामले की जांच के लिए SIT गठित, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने लगाये ये आरोप

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में रिश्ते के भाई-बहनों (दो युवतियां और एक युवक) की मौत के मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तीनों के शव चार दिन पहले वन क्षेत्र में मिले थे। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों शवों पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद आदिल (25) निवासी कटकमदाग, शानिया परवीन (19) निवासी लोहसिंघा और खुशी परवीन (21) निवासी हजारीबाग मुफस्सिल के रूप में हुई है।

    तीनों के शव 27 अप्रैल को मुफस्सिल पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पौटा वन क्षेत्र से बरामद किए गए थे। तीनों के लापता होने की शिकायत 23 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा, मैंने तीनों व्यक्तियों की मौत की जांच के लिए एसडीपीओ (मुख्यालय) अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है।’’
    उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शवों पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

    Vande Bharat manufacturing :आरेडिका में बने पहले वंदे भारत ट्रेनसेट को डायनेमिक टेस्टिंग एवं फील्ड ट्रायल हेतु किया गया रवाना

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी कुछ परीक्षण किए जाने बाकी हैं, जिनसे यह निष्कर्ष निकाला जा सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद आदिल के पिता के बयान के आधार पर सात से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

    Seraikella-kharsawan:  सरायकेला छऊ दल सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में देगा प्रस्तुति, रांची के लिए रवाना

    उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उस स्थान का दौरा किया जहां शव मिले थे। मथारू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मामले की शुरुआती चरण की पुलिस जांच संतोषजनक नहीं थी। हमने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मामले में तेजी से कार्रवाई करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: SIT formed to investigate the deaths of two young women and a young man Jharkhand: दो युवतियां और एक युवक की मौत के मामले की जांच के लिए SIT गठित State Minority Commission makes these allegations राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने लगाये ये आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Vande Bharat manufacturing :आरेडिका में बने पहले वंदे भारत ट्रेनसेट को डायनेमिक टेस्टिंग एवं फील्ड ट्रायल हेतु किया गया रवाना

    May 2, 2026

    Seraikella-kharsawan:  सरायकेला छऊ दल सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में देगा प्रस्तुति, रांची के लिए रवाना

    May 2, 2026

    Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय, बोकारो के उपायुक्त को भेजी बहिस्राव की कई तस्वीरें

    May 2, 2026
    Recent Post

    Vande Bharat manufacturing :आरेडिका में बने पहले वंदे भारत ट्रेनसेट को डायनेमिक टेस्टिंग एवं फील्ड ट्रायल हेतु किया गया रवाना

    May 2, 2026

    Seraikella-kharsawan:  सरायकेला छऊ दल सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में देगा प्रस्तुति, रांची के लिए रवाना

    May 2, 2026

    Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय, बोकारो के उपायुक्त को भेजी बहिस्राव की कई तस्वीरें

    May 2, 2026

    Seraikella-kharsawan: कांडा में जल संरक्षण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली, डॉ. जोगिंदर महतो के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

    May 2, 2026

    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group