Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»kolhan election review: कोल्हान में जेएलकेएम ने किया बड़ा उलटफेर, कई का बिगाड़ा समीकरण, जयराम की पार्टी के किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला,पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Elections

    kolhan election review: कोल्हान में जेएलकेएम ने किया बड़ा उलटफेर, कई का बिगाड़ा समीकरण, जयराम की पार्टी के किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने कोल्हान क्षेत्र में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की. जेएलकेएम ने कुल 10 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, जिनमें से सात प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे. इन विधानसभा क्षेत्रों में पोटका, घाटशिला, ईचागढ़, खरसावां, जुगसलाई, मनोहरपुर और सरायकेला शामिल है. ईचागढ़ से जेएलकेएम के प्रत्याशी तरुण महतो ने 41,138 मत हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनकी शानदार प्रदर्शन ने झामुमो प्रत्याशी सविता महतो की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि आजसू के हरेलाल महतो की हार का कारण बने.

    इस सीट पर जीत का अंतर महज 26,523 मतों का था. सरायकेला से प्रेम मार्डी ने भाजपा के चंपाई सोरेन और झामुमो के गणेश माहली जैसे दिग्गजों के बीच 40,056 मत हासिल कर दमदार उपस्थिति दर्ज करायी. वहीं, जुगसलाई विधानसभा में विनोद स्वांसी मतगणना के शुरुआती चरणों में दूसरे स्थान पर रहे, जिससे लोगों में उनके जीतने की संभावना बढ़ी. हालांकि, अंततः वह तीसरे स्थान पर रहे और 36,998 मत प्राप्त किये. उनकी उपस्थिति ने झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को लाभ पहुंचाया. खरसावां से पांडुराम हाईबुरू ने 33,841 मत प्राप्त कर सबको चौंका दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उनकी यह उपलब्धि इस क्षेत्र में पार्टी के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी. जेएलकेएम ने अपने पहले ही चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए कोल्हान में दमदार उपस्थिति दर्ज की. उनके उम्मीदवारों ने कई प्रमुख सीटों पर मजबूत विपक्ष बनकर स्थापित दलों के समीकरण बिगाड़ दिये. इस प्रदर्शन ने झारखंड की राजनीति में जेएलकेएम के भविष्य के प्रति उम्मीदें जगा दी हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कौन, कहां से और कितना वोट मिला

    • भगीरथी हांसदा (पोटका)-5723
    • रामदास मुर्मू (घाटशिला)-8092
    • तरूण डे (जमशेदपुर पूर्वी)-1909
    • तरुण महतो (ईचागढ़)-41138
    • लक्ष्मी नारायण लागुरी (जगन्नाथपुर)-3900
    • पांडुराम हाईबुरू (खरसावां)-33841
    • विनोद स्वांसी (जुगसलाई)-36998
    • दिलबर खाखा (मनोहरपुर)-6927
    • प्रेम मार्डी (सरायकेला)-40056
    • बसंती पूर्ति (चक्रधरपुर)-7933
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    kolhan election review: JLKM did a big upset in Kolhan spoiled the equations of many which candidate of Jairam's party got how many votes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group