Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:  स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के दबाव में मानगो फ्लाईओवर का काम रुका
    Breaking News

    Jamshedpur:  स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के दबाव में मानगो फ्लाईओवर का काम रुका

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:

    मानगो, दाईगुट्टू, न्यू पुरुलिया रोड एवं अन्य इलाकों के स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों के कड़े विरोध के मद्देनजर मंगलवार को मानगो फ्लाइओवर का काम रोक दिया गया है.

    स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना था कि फ्लाइओवर के निर्माण कार्य से उन्हें कोई एतराज नहीं ,लेकिन जिस तरीके से बीते तीन दिनों से फुटपाथी दुकानदारों को जबरिया हटाया जा रहा था, उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा था, वह कहीं से ठीक नहीं. लोगों का कहना था कि अगर छोटे व्यवसायी व्यापार नहीं करेंगे तो जीवित कैसे बचेंगे?

    जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण हेतु मानगो चौक से लेकर गांधी मैदान तक वन वे कर दिया गया था. यह आदेश दिया गया कि इस रुट पर सिर्फ दो पहिया वाहन ही चलेंगे.फोर व्हीलर को दाईगुट्टू और गांधी मैदान होते हुए उलीडीह-बिरसा रोड में डायवर्ट कर दिया गया था. इससे बस्तियों में रहने वाले हजारों लोग खासे प्रभावित हुए.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    सुबह साढ़े 8 बजे जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं को स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों द्वारा यह सूचना मिली कि सड़क को बंद कर दिया गया है, इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है और समस्त दुकानें भी बंद हो गई हैं.

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, उपेंद्र सिंह मस्तान, विनोद राय, प्रवीण सिंह, आकाश साह, संजय सिंह, मनोज ओझा, विकास साहनी, मनोज गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, भवानी सिंह, मोनू पांडेय, अंकेश श्रीवास्तव, टुनटुन सिंह, राणा सिंह एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे मानगो चौक पहुंचे. वहां व्यवसायियों एवं स्थानीय निवासियों ने उनसे कहा कि मानगो चौक से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक मेन रोड की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं. आने-जाने में जबरदस्त कठिनाई हो रही है.न्यू पुरुलिया रोड को वन वे कर दिया गया है.इससे मानगो बाजार में प्रवेश करने में दिक्कत हो रही है, व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

    इस पर एनडीए के कार्यकर्ताओं और सरयू राय के समर्थकों-विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के साइट इंचार्ज नीलेश जाधव को साइट पर बुलाकर बात की. उनसे कहा गया कि जो स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं, उसे पहले पूरा करें.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    स्थानीय निवासियों की मांग यह थी कि पहले डिमना रोड वाले फ्लाईओवर को तेजी से पूरा करें, फिर उस पर जब आवागमन शुरु हो जाए, तब इस साइड के फ्लाईओवर में हाथ लगाएं. इससे डिमना रोड इलाके का फ्लाइओवर पर लोड शिफ्ट हो जाएगा और लोगों को सहूलियत होगी. इस पर श्री जाधव सहमत हुए और तत्काल कार्य बंद करने का निर्देश दिया।.उन्होंने कहा कि अभी वह अपने शीर्ष के अफसरों से आप लोगों की मांग से अवगत कराएंगे, फिर जैसा उधर से निर्देश मिलेगा, आप लोगों को सूचित करेंगे. इसके उपरांत मानगो चौक, आकाशगंगा और गणगौर स्वीट्स के पास जो बैरिकेटिंग की गई थी, उसे हटाया गया. फिर रोड को दोनों तरफ से आवागमन के लिए खोल दिया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news mango mango flyover news mla saryu rai jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group